NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रणवीर अब हॉलीवुड में दिखाएंगे अपना हुनर, इन कलाकारों ने भी विदेशी एजेंसियों से की डील
    रणवीर अब हॉलीवुड में दिखाएंगे अपना हुनर, इन कलाकारों ने भी विदेशी एजेंसियों से की डील
    मनोरंजन

    रणवीर अब हॉलीवुड में दिखाएंगे अपना हुनर, इन कलाकारों ने भी विदेशी एजेंसियों से की डील

    लेखन नेहा शर्मा
    May 31, 2023 | 11:04 am 1 मिनट में पढ़ें
    रणवीर अब हॉलीवुड में दिखाएंगे अपना हुनर, इन कलाकारों ने भी विदेशी एजेंसियों से की डील
    रणवीर सिंह ने विदेशी टैलेंट एजेंसी से मिलाए हाथ

    पिछले साल भले ही रणवीर सिंह का सिक्का फिल्मों में नहीं चला, लेकिन कोई शक नहीं कि वह एक बेहतरीन अभिनेता हैं और अपने शानदार अभिनय का परिचय 'लुटेरा' से लेकर 'पद्मावत' तक कई फिल्मों में दे चुके हैं। अब जो खबर आ रही है, उससे रणवीर के प्रशंसक फूले नहीं समाएंगे। दरअसल, अभिनेता ने हॉलीवुड एजेंसी विलियम मॉरिस एंडेवर WME से हाथ मिलाया है। एक नजर उन सितारों पर, जो विदेशी एजेंसियों के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर चुके हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    भारतीय दर्शकों का दिल जीतने के बाद अब रणवीर का लक्ष्य हॉलीवुड दर्शक हैं। आजकल वह हॉलीवुड के लिए कमर कस रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने विदेशी टैलेंट कंपनी के साथ डील की है। यह एजेंसी हॉलीवुड के कई बड़े सितारों का काम संभालती है।

    आलिया भट्ट

    आलिया भट्ट ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार की थी। वह जिस तरह से अभिनय की दुनिया में झंडे गाड़ रही हैं, उससे साफ है कि वह आने वाले समय में हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी बड़ा नाम कमाएंगी। उन्होंने 2021 में WME संग हाथ मिला लिया था। वह इसी के साथ मिलकर विदेश में अपने काम का प्रचार-प्रसार कर रही हैं। आलिया की पहली हॉलीवुड फिल्म 'हॉर्ट ऑफ स्टोन' है, जिसमें उनके साथ गैल गैडोट नजर आएंगी।

    ऋतिक रोशन 

    कहो ना प्यार है' से बॉलीवुड में कदम रखने वाले ऋतिक रोशन भी अब हॉलीवुड की ओर चलने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने 2020 में ही हॉलीवुड की टैलेंट एंजेसी 'द ग्रैश' के साथ सौदा कर लिया था, जो सबसे पुरानी विदेशी टैलेंट कंपनी है। हॉलीवुड में काम दिलाने में यही एजेंसी उनकी मदद करेगी। ऋतिक का नाम कई हॉलीवुड फिल्मों से जुड़ चुका है। हालांकि, अभी तक उनके हॉलीवुड डेब्यू की सारी खबरें हवा-हवाई निकली हैं।

    दीपिका पादुकोण 

    दीपिका पादुकोण ने 2021 में अमेरिका की एक टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी ICM पार्टनर्स को हॉलीवुड में अपना नेतृत्व करने की जिम्मेदारी सौंप दी थी। यह टैलेंट एजेंसी दीपिका को हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स दिलाने में मदद करेगी। देश में रहकर दीपिका लगातार फिल्में तो कर ही रही हैं, लेकिन वह चाहती हैं कि उन्हें विदेशों से भी फिल्मों के प्रस्ताव मिलें। जिस तरह से प्रियंका चोपड़ा हिंदी फिल्में कम और अंग्रेजी फिल्में ज्यादा कर रही हैं, ऐसे ही इरादे दीपिका के हैं।

    विद्युत जामवाल 

    अभिनेता विद्युत जामवाल ने 2021 में मशहूर हॉलीवुड टैलेंट एजेंसी वंडर स्ट्रीट के साथ डील की थी। ये डील फाइनल करने से ठीक पहले विद्युत ने अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस एक्शन हीरो फिल्म्स भी खोला। इस प्रोडक्शन कंपनी के तहत विद्युत की योजना अंतरराष्ट्रीय स्तर की हिंदी एक्शन फिल्में बनाना है और कहा जा रहा था कि वह इसी वजह से वंडर स्ट्रीट से जुड़े। वंडर स्ट्रीट हॉलीवुड में विद्युत का प्रतिनिधित्व करती है।

    भंसाली और राजामौली भी हॉलीवुड में झंडे गाड़ने को तैयार

    संजय लीला भंसाली के भंसाली प्रोडक्शन बैनर ने इसी साल WME के साथ डील की है। वह भी विदेशी धरती पर अपनी लीला दिखाने को तैयार हैं। उनसे पहले ब्लॉकबस्टर फिल्म 'RRR' दे चुके एसएस राजामौली ने हॉलीवुड एजेंसी CAA के साथ डील की थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    रणवीर सिंह
    आलिया भट्ट
    ऋतिक रोशन
    विद्युत जामवाल
    हॉलीवुड समाचार

    रणवीर सिंह

    रणबीर कपूर नहीं होंगे किशोर कुमार की बायोपिक का हिस्सा, रणवीर सिंह के हाथ लगी फिल्म? रणबीर कपूर
    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी': करण जौहर ने करवाई रॉकी-रानी के परिवार से मुलाकात करण जौहर
    करण जौहर ने दिखाई 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से आलिया और रणवीर की झलक  आलिया भट्ट
    फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक आया सामने आलिया भट्ट

    आलिया भट्ट

    आलिया भट्ट ने IIFA में जीता पुरस्कार, लेकिन इस वजह से कार्यक्रम में नहीं हुईं शामिल IIFA
    IIFA 2023: विजेताओं के नाम से उठा पर्दा, जानिए किसने जीता कौन-सा पुरस्कार IIFA
    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से रणवीर सिंह का नया पोस्टर जारी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    गौहर खान के अलावा ये अभिनेत्रियां भी मना रही हैं अपना पहला मदर्स डे सोनम कपूर

    ऋतिक रोशन

    ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण ने शुरू की 'फाइटर' के भावुक दृश्य की शूटिंग  दीपिका पादुकोण
    ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर 2' कब होगी रिलीज? सामने आई तारीख  जूनियर एनटीआर
    ऋतिक रोशन की 'फाइटर' से आई एक और रोचक दृश्य की जानकारी, बनाया गया महंगा सेट बॉलीवुड समाचार
    ऋतिक रोशन ने की प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज 'सिटाडेल' की तारीफ, कही ये बात  प्रियंका चोपड़ा

    विद्युत जामवाल

    बॉक्स ऑफिस: विद्युत जामवाल की 'IB71' का टिकट खिड़की पर संघर्ष जारी, फ्लॉप हुई फिल्म  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    बॉक्स ऑफिस: विद्युत जामवाल की 'IB71' का हाल-बेहाल, लागत भी नहीं निकली  अनुपम खेर
    बॉक्स ऑफिस: विद्युत जामवाल की 'IB71' औंधे मुंह गिरी, जल्द सिनेमाघरों से हटाई जाएगी फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    बॉक्स ऑफिस: विद्युत जामवाल की 'IB71' का संघर्ष जारी, लागत निकालना हुआ मुश्किल  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    हॉलीवुड समाचार

    'RRR' एक्टर रे स्टीवेंसन के निधन से सकते में एसएस राजामौली, टीम ने यूं दी श्रद्धांजलि RRR फिल्म
    झुग्गी में रहने वाली मलीशा खारवा कौन है, जो बनीं इंटरनेशनल मॉडल, मिलीं 2 हॉलीवुड फिल्में? मुंबई
    अली फजल की हॉलीवुड फिल्म 'कंधार' होगी साल की सबसे बड़ी रिलीज अली फजल
    10 भाषाओं में रिलीज होगी भारतीय स्पाइडरमैन, क्रिकेटर शुभमन गिल भी हैं हिस्सा शुभमन गिल
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023