NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रणवीर सिंह मारकेश फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित, बोले- भारतीय सिनेमा का हिस्सा होने पर है गर्व
    मनोरंजन

    रणवीर सिंह मारकेश फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित, बोले- भारतीय सिनेमा का हिस्सा होने पर है गर्व

    रणवीर सिंह मारकेश फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित, बोले- भारतीय सिनेमा का हिस्सा होने पर है गर्व
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Nov 12, 2022, 05:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    रणवीर सिंह मारकेश फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित, बोले- भारतीय सिनेमा का हिस्सा होने पर है गर्व
    फिर छाया रणवीर सिंह का जलाव (तस्वीर: ट्विटर/@Marrakech_Fest)

    रणवीर सिंह का स्टारडम साल दर साल केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में बढ़ रहा है। रणवीर जहां भी कदम रखते हैं अपने प्रशंसकों और दर्शकों को ऊर्जा से भर देते हैं। कुछ ऐसा ही उन्होंने मोरक्को में मारकेश फिल्म फेस्टिवल में किया। मारकेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में रणवीर को प्रतिष्ठित एटोल्ट्वो डी ओर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार को लेते हुए रणवीर बेहद उत्साहित दिखे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपनी खुशी और कृतज्ञता जाहिर की।

    इससे पहले शाहरुख और अमिताभ को मिला है यह सम्मान

    रणवीर हमेशा की तरह मारकेश के मंच पर भी ऊर्जा से भरे हुए दिखाई दिए। उन्होंने मंच पर 'बाजीराव मस्तानी' के गाने 'मल्हारी' पर डांस किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें भारतीय सिनेमा का हिस्सा होने पर गर्व है। इस पुरस्कार को लेकर वह बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं क्योंकि उनके आदर्श शाहरुख खान को भी इससे सम्मानित किया गया था। बता दें इससे पहले यह पुरस्कार अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान को मिला है।

    इस पुरस्कार को अपनी प्रेरणा बनाकर रखूंगा- रणवीर

    पुरस्कार लेने के बाद रणवीर ने अपने संबोधन में कहा कि वह इस पुरस्कार को अपने लिए प्रेरणा की तरह इस्तेमाल करेंगे और निडर होकर कला की दुनिया में अपना योगदान देते रहेंगे। वेराइटी की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर ने कहा, "यह एक बुरा दौर है। जब मैं आसपास लोगों को देखता हूं तो हर तरह की तकलीफें दिखाई देती हैं। एक एंटरटेनर होने के नाते मुझे लगता है मैं लोगों का बोझ हल्का करने में योगदान दे सकता हूं।"

    मोरक्को में छा गए रणवीर

    Dancing to Malhari 😂🔥 #RanveerSingh pic.twitter.com/mNXGrBJIKv

    — Rocky (@RanveersRebel) November 11, 2022

    न्यूजबाइट्स प्लस

    मारकेश फिल्म फेस्टिवल एक लोकप्रिय फिल्म समारोह है जिसपर दुनियाभर की नजर रहती है। यह हर साल मोरक्को में आयोजित होता है। कोरोना पाबंदियों के कारण इस बार यह समारोह दो साल के अंतराल के बाद आयोजित हो रहा है।

    बढ़ रही है रणवीर की अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता

    रणवीर ने कम समय में ही अच्छी लोकप्रियता हासिल की है। अपने ऑफस्क्रीन अंदाज के लिए भी रणवीर काफी लोकप्रिय हैं। हाल ही में रणवीर को दोहा में होने वाले फीफा वर्ल्डकप फाइनल मैच के दौरान भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया था। विदेश में अब तक आमिताभ बच्चन और शाहरुख खान बॉलीवुड का चेहरा थे। परंपरागत छवि से हटकर रणवीर ने अपने अतरंगी अंदाज से नई पहचान बनाई है।

    प्रशंसकों को रणवीर की इन फिल्मों का इंतजार

    रणवीर की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में नजर आएंगे। यह फिल्म 23 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आएंगी। रणवीर करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेमकहानी' का भी हिस्सा हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में होंगी। रणवीर के ओम राउत की फिल्म 'शक्तिमान' में होने की भी चर्चा है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान
    फिल्म पुरस्कार
    रणवीर सिंह

    ताज़ा खबरें

    राखी सावंत की मां का निधन, लंबे समय तक लड़ी कैंसर से लड़ाई कैंसर
    नासा का 'मेगा मून रॉकेट' क्रू मिशन के लिए तैयार, परफॉरमेंस के सभी टेस्ट किए पास नासा
    चीन पर नजर रखने के साथ भारत कर रहा परमाणु शस्त्रागार का आधुनिकीकरण- रिपोर्ट चीन समाचार
    सारा अली खान की फिल्म 'मर्डर मुबारक' में एंट्री, ली जान्हवी कपूर की जगह सारा अली खान

    बॉलीवुड समाचार

    कंगना रनौत ने फिर दी बॉलीवुड को नसीहत, धमकाते हुए बोलीं- राजनीति से दूर रहो कंगना रनौत
    सलमान खान ने साइन की पैन इंडिया फिल्म, इस बड़े प्रोडक्शन हाउस से मिलाया हाथ! सलमान खान
    राधिका मदान ने किया नई फिल्म 'रूमी की शराफत' का ऐलान, मिला दिनेश विजान का साथ राधिका मदान
    'पठान' से पहले शाहरुख की इन फिल्मों ने किया 100 करोड़ का आंकड़ा पार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    शाहरुख खान

    प्रियंका चाहर चौधरी को मिला शाहरुख खान का साथ, 'डंकी' से शुरू करेंगी अपनी फिल्मी पारी! डंकी फिल्म
    'पठान': दुनियाभर में बज रहा फिल्म का डंका, तीन दिन में कमाई 300 करोड़ के पार पठान फिल्म
    सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में दिखेंगे शाहरुख खान, जानिए कब शुरू होगी शूटिंग  सलमान खान
    आलिया भट्ट ने बॉलीवुड बायकॉट ट्रेंड पर पहली बार दी प्रतिक्रिया, बोलीं- प्यार हमेशा जीतता है आलिया भट्ट

    फिल्म पुरस्कार

    ऑस्कर 2023: नॉमिनेशन की दौड़ में चार भारतीय फिल्में, जानिए कब और कहां देखें लाइव इवेंट ऑस्कर पुरस्कार
    ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो चुकी इन भारतीय फिल्मों के बारे में जानिए ऑस्कर पुरस्कार
    BAFTA अवॉड्‌र्स 2023: रेस से बाहर हुई 'RRR', शौनक सेन की डॉक्यूमेंट्री को मिला नॉमिनेशन RRR फिल्म
    क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स में बेस्ट पिक्चर बनी 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स', देखिए विजेताओं की लिस्ट अवतार: द वे ऑफ वॉटर

    रणवीर सिंह

    रणवीर सिंह ने YRF से फिर मिलाया हाथ? पिछले साल एजेंसी से हुए थे अलग यशराज फिल्म्स
    रणवीर सिंह होंगे रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' का हिस्सा- रिपोर्ट अजय देवगन
    करण जौहर ने बताया गणित, कैसे फ्लॉप होने पर भी फिल्मों से होता है मुनाफा? करण जौहर
    बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'अवतार 2' बनी दर्शकों की पहली पसंद, बुरी तरह पिटी 'सर्कस' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023