रणवीर सिंह को मिली धमकी, करोड़ों रुपये की मांग; जांच में जुटी मुंबई पुलिस
क्या है खबर?
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर आ रही है। अभिनेता को एक वॉइस नोट के जरिये धमकी भरा मैसेज भेजा गया है। बताया जाता है कि एक अनजान व्यक्ति ने उसने करोड़ों रुपये की मांग की है। फिलहाल मुंबई पुलिस जांच में जुट गई है। इस खबर के आने से अभिनेता के फैंस भी दंग रह गए हैं। बता दें कि रणवीर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर चर्चा में हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
🚨 #BREAKING: Bollywood actor Ranveer Singh has received a threatening WhatsApp voice message demanding crores of rupees, days after the firing incident at filmmaker Rohit Shetty’s residence. Mumbai Police have increased security outside Ranveer Singh’s home and have launched a… pic.twitter.com/FHsT8iLeRN
— Bishwajeet Maurya (@bishwamaurya_) February 10, 2026
जांच
मुंबई की क्राइम ब्रांच टीम जांच में जुटी
मुंबई पुलिस के मुताबिक, फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई गोलीबारी की घटना के बाद यह मामला सामने आया है। रणवीर को एक धमकी से भरा वॉयस नोट व्हाट्सऐप के जरिए दिया गया और उनसे करोड़ों रुपये की मांग हुई। इस घटना की तह तक जाने के लिए मुंबई की क्राइम ब्रांच टीम जांच में जुट गई है। साथ ही, रणवीर के घर के बाहर सुरक्षा को बढ़ा दिया है। हालांकि, कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
घटना
रोहित शेट्टी के घर के बाहर चली थी गोलियां
31 जनवरी की देर रात, निर्देशक रोहित के जुहू स्थित घर के बाहर 5 राउंड फायर किए गए थे। बताया जाता है कि घटना के वक्त वह घर पर ही मौजूद थे, लेकिन घटना में कोई घायल नहीं हुआ था। मामले की जांच करते हुए मुंबई पुलिस ने पुणे से 5 संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया था। आगे की जांच जारी है। बता दें, रणवीर की आगामी फिल्म 'धुरंधर 2' है, जो 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।