NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रणवीर सिंह 'डॉन 3' और 'बैजू बावरा' में आएंगे नजर, जल्द शुरू करेंगे शूटिंग
    अगली खबर
    रणवीर सिंह 'डॉन 3' और 'बैजू बावरा' में आएंगे नजर, जल्द शुरू करेंगे शूटिंग
    तय हुईं रणवीर की नई फिल्में

    रणवीर सिंह 'डॉन 3' और 'बैजू बावरा' में आएंगे नजर, जल्द शुरू करेंगे शूटिंग

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jun 01, 2023
    05:15 pm

    क्या है खबर?

    साल 2022 रणवीर सिंह के लिए अच्छा नहीं गया था। उनकी फिल्म 'सर्कस' का लोगों को काफी समय से इंतजार था, लेकिन जब फिल्म पर्दे पर आई तो दर्शक काफी निराश हुए।

    यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। इसके बाद काफी समय से रणवीर की नई फिल्म की घोषणा नहीं हुई है, ऐसे में उनके स्टारडम की चमक भी फीकी हो रही थी।

    अब आखिरकार रणवीर ने अपने लिए नई फिल्में चुन ली हैं।

    खबर

    'डॉन 3' और 'बैजू बावरा' से जुड़े रणवीर 

    रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा फिलहाल उनकी किसी फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

    पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर ने अपनी आने वाली 2 फिल्में साइन कर ली हैं, जिनकी शूटिंग वह 2024 और 2025 तक पूरी होगी।

    रिपोर्ट की मानें तो रणवीर 'डॉन 3' और 'बैजू बावरा' का हिस्सा बन गए हैं।

    बैजू बावरा 

    फिर जमेगी रणवीर और भंसाली की जोड़ी

    रणवीर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बैजू बावरा' के लिए हां कर दी है। फिल्म के लिए रणवीर का नाम लगभग तय माना जा रहा था, लेकिन पैसों को लेकर बात नहीं बन रही थी।

    रणवीर इससे पहले 'गोलियों की रासलीला: रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' में भंसाली के साथ काम कर चुके हैं।

    इस फिल्म में अभिनेत्री के लिए आलिया का नाम पहले ही तय हो चुका है।

     डॉन 3 

    'डॉन 3' में शाहरुख की जगह रणवीर

    कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि 'डॉन 3' में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में नजर नहीं आएंगे।

    नई जानकारी के अनुसार, इस फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए रणवीर का नाम तय हो गया है। जल्द ही निर्माता एक वीडियो के जरिए इसकी घोषणा करेंगे। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि रणवीर ने इस वीडियो की शूटिंग कर ली है।

    फरहान अख्तर अपनी फिल्म 'जी ले जरा' के बाद 'डॉन 3' पर काम शुरू करेंगे।

    सिंघम अगेन

    'सिंघम अगेन' के लिए भी शूटिंग करेंगे रणवीर

    इस बीच रणवीर, रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' की भी शूटिंग करेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर इस फिल्म के लिए करीब 30 दिन तक शूटिंग करेंगे।

    'सिंघम अगेन' की कहानी में रणवीर का किरदार अहम है। फिल्म में उनकी उपस्थिति महज कैमियो नहीं, बल्कि कहानी की अहम कड़ी होगी।

    रणवीर, रोहित की कॉप यूनिवर्स की फिल्म 'सिंबा' में नजर आए थे। अब 'सिंघम अगेन' में इस यूनिवर्स के सभी किरदारों का मेल देखने को मिलेगा।

    अन्य प्रोजेक्ट

    इन प्रोजेक्ट से भी जुड़ा रणवीर का नाम 

    रणवीर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई को रिलीज होगी।

    कुछ दिन पहले खबर आई थी कि रणवीर किशोर कुमार की बायोपिक में नजर आ सकते हैं। पहले इस फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका निभा रहे थे।

    आदित्य धर की फिल्म 'द इम्मेर्टल अश्वत्थामा' में भी रणवीर की एंट्री की बात सामने आई थी। हालांकि, इस बारे में कुछ साफ नहीं हुआ।

    हाल ही में रणवीर ने हॉलीवुड एजेंसी WME से भी हाथ मिलाया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रणवीर सिंह
    बॉलीवुड समाचार
    डॉन 3 फिल्म
    बैजू बावरा

    ताज़ा खबरें

    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    भारत के 'टाइगर मैन' वाल्मीक थापर का 73 वर्ष की आयु में निधन रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान
    अरुणाचल प्रदेश: भूस्खलन के बाद वाहन के खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत अरुणाचल प्रदेश

    रणवीर सिंह

    रवि तेजा की तेलुगु फिल्म 'क्रैक' की हिंदी रीमेक में रणवीर सिंह आएंगे नजर रवि तेजा
    बॉक्स ऑफिस: रणवीर सिंह की 'सर्कस' के लिए लागत निकाल पाना मुश्किल, सिनेमाघरों में हुई फ्लॉप सर्कस फिल्म
    सर्कस: रणवीर सिंह की लगातार तीसरी फिल्म फ्लॉप, क्या कहते हैं ट्रेड एक्सपर्ट्स? सर्कस
    करण जौहर की बतौर निर्देशक हुई वापसी, रणवीर और आलिया की इस फिल्म को करेंगे डायरेक्ट करण जौहर

    बॉलीवुड समाचार

    टीवी पर लौट रहा है 'तू तू मैं मैं', सुप्रिया पिलगांवकर निभाएंगी अहम किरदार  टीवी शो
    नसीरुद्दीन शाह ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कही ये बातें नसीरुद्दीन शाह
    वीर सावरकर की जिंदगी पर अलग-अलग भाषाओं में बन रहीं 3 फिल्में, जानिए कब होंगी रिलीज वीर सावरकर
    रणदीप हुड्डा ही नहीं, इन सितारों ने भी किरदारों के लिए अपने शरीर में किए बदलाव रणदीप हुड्डा

    डॉन 3 फिल्म

    क्या फरहान अख्तर लिख रहे हैं फिल्म 'डॉन 3' की स्क्रिप्ट? बॉलीवुड समाचार
    क्या 'डॉन 3' में साथ नजर आएंगे अमिताभ और शाहरुख? बॉलीवुड समाचार
    क्या अगले भागों में रणवीर सिंह निभाएंगे 'डॉन' का किरदार? शाहरुख खान
    शाहरुख की 'डॉन 3' पर आया अपडेट, पटरी पर लौटी फिल्म, फरहान सरपट लिख रहे कहानी शाहरुख खान

    बैजू बावरा

    'बैजू बावरा' पर टिका दीपिका का दिल, जताई रणवीर संग काम करने की इच्छा- रिपोर्ट दीपिका पादुकोण
    फिल्म 'बैजू बावरा' की शूटिंग कब शुरू करेंगे रणवीर-आलिया? बॉलीवुड समाचार
    संजय लीला भंसाली की 'बैजू बावरा' में तानसेन की भूमिका निभाएंगे अजय देवगन आलिया भट्ट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025