Page Loader
मैडम तुसाद में लगे रणवीर सिंह के मोम के पुतले, भावुक अभिनेता ने किया ये पोस्ट
रणवीर सिंह ने बढ़ाई मैडम तुसाद की शोभा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@ranveersingh)

मैडम तुसाद में लगे रणवीर सिंह के मोम के पुतले, भावुक अभिनेता ने किया ये पोस्ट

Dec 18, 2023
05:57 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता रणवीर सिंह की लोकप्रियता न सिर्फ भारत में, बल्कि में विदेशों में भी फैली हुई है। उनके प्रशंसक दुनियाभर में मौजूद हैं। अब अभिनेता ने एक खास उपलब्धि हासिल की है। दरअसल, 18 दिसंबर (सोमवार) को रणवीर ने लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में अपने 2 मोम के पुतलों का अनावरण किया। इसी के साथ रणवीर पहले ऐसे भारतीय अभिनेता बन गए हैं, जिनके एक नहीं, बल्कि दो मोम के पुतले लगाए गए हैं।

पोस्ट

रणवीर ने साझा कीं तस्वीरें 

रणवीर ने इंस्टाग्राम पर अपने माेम के 2 पुतलों की तस्वीरें साझा कर लिखा, 'बड़े होते हुए, मैं दुनिया की कुछ सबसे प्रसिद्ध और प्रमुख हस्तियों के साथ अपने माता-पिता की पुरानी तस्वीरों पर मोहित हो गया था, तभी मुझे अहसास हुआ कि वे लंदन के प्रसिद्ध मैडम तुसाद में मोम की प्रतिमाएं थीं। अब वहां मेरा अपना मोम का पुतला होना अवास्तविक लगता है। मैं कृतज्ञ हूं कि मेरा पुतला दुनिया की सबसे निपुण हस्तियों के बीच है।'

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें