रणवीर सिंह का बिजनेस में नया धमाका, अमन गुप्ता संग पुरुषों के लिए लॉन्च किया ब्रांड
क्या है खबर?
रणवीर सिंह ने फिल्मों के साथ-साथ बिजनेस की दुनिया में बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने बोट (boAt) के को-फाउंडर अमन गुप्ता के साथ मिलकर पुरुषों के लिए एक स्किनकेयर ब्रांड HIM (हैंडसम इंडियन मैन) लॉन्च किया है। OFF/BEAT के तहत लॉन्च हुआ यह ब्रांड खासतौर पर भारतीय पुरुषों के लिए डिजाइन किए गए स्किनकेयर, हेयरकेयर और बॉडी केयर प्रोडक्ट्स पर फोकस करता है। 17 नवंबर को, दोनों ने सोशल मीडिया और एक खास ब्रांड फिल्म के जरिए इसकी घोषणा की।
ऐड कैंपेन
ब्रांड ऐड में रणवीर का दिखा शानदार लुक
HIM के ऐड में, रणवीर शर्टलेस नजर आ रहे हैं और विजुअल में उनके सिक्स-पैक एब्स, दमदार बाइसेप्स और टोंड फिजीक साफ दिखाई दे रही है। उनका यह लुक लोगों का ध्यान खींच रहा है।
इसमें वह ब्रांड के फेस वॉश, शैंपू और बॉडी वॉश का इस्तेमाल करते हुए भी दिखते हैं।
एक अन्य दृश्य में उन्हें को-फाउंडर अमन के साथ मिलकर वैज्ञानिकों की टीम के साथ इन प्रोडक्ट्स को तैयार और टेस्ट करते हुए भी दिखाया जाता है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ऐड
Introducing my new brand H.I.M. Handsome Indian Man with Co-Founder Ranveer Singh.
— Aman Gupta (@amangupta0303) November 17, 2026
Tested on Indian man. Engineered especially for the handsome Indian man. 🇮🇳@himscience pic.twitter.com/H6X457qmFm
प्रतिक्रिया
ब्रांड को लेकर क्या बोले रणवीर और अमन?
ब्रांड लॉन्च के मौके पर, रणवीर ने बताया कि उन्होंने खुद हर फॉर्मूले को टेस्ट किया है जिससे पुरुषों को उनकी जरूरत के हिसाब से सही प्रोडक्ट मिल सके।
वहीं, अमन ने कहा कि भारत में पुरुषों के ग्रूमिंग मार्केट में तेजी से बदलाव आ रहा है। ऐसे में उनका HIM ब्रांड नई पीढ़ी की जरूरतों को पूरा करेगा।
उन्होंने बताया कि शुरुआती चरण में फेस, हेयर और बॉडी केयर से जुड़े कुल 8 प्रोडक्ट को पेश किया गया है।