रणवीर सिंह के गैराज में शामिल हुई एक और लग्जरी इलेक्ट्रिक कार, खरीदी 2 करोड़ की नई BMW i7
अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी लग्जरी कारों के कलेक्शन में एक और नई कार शामिल की है। उन्होंने BMW i7 इलेक्ट्रिक सेडान खरीदी है, जिसकी कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये से शुरू होती है।
ये उनके गैराज की दूसरी इलेक्ट्रिक गाड़ी बन गई है। इससे पहले उनके पास GMC Hummer EV भी मौजूद है। रणवीरे को हाल ही में उनकी इस नई कार के साथ देखा गया, जिसके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
एक चार्ज में चलेगी 728 किलोमीटर
BMW इंडिया के ब्रांड एंबेसडर रणवीर सिंह ने इस BMW i7 को इसके शानदार फीचर्स की वजह से चुना है। कार में पैनोरमिक विजन डिस्प्ले और पीछे बैठने वालों के लिए खास एंटरटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
इस ऑल-इलेक्ट्रिक सेडान में 112.5 kWh की पावरफुल बैटरी है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 728 किलोमीटर तक चलती है। रणवीर के गैराज में पहले से ही लैंबॉर्गिनी उरूस और मर्सिडीज-मेबैक GLS 600 जैसी महंगी और आलीशान गाड़ियां मौजूद हैं।