Page Loader
क्यों उठी रणवीर अल्लाहबादिया को पाकिस्तान भेजने की मांग? गुस्साए लोग बोले- ये नहीं सुधरेगा
रणवीर अल्लाहबादिया फिर विवादों में

क्यों उठी रणवीर अल्लाहबादिया को पाकिस्तान भेजने की मांग? गुस्साए लोग बोले- ये नहीं सुधरेगा

May 11, 2025
04:32 pm

क्या है खबर?

यूट्यूट्बर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया काे बड़ी मुश्किल से शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद से छुटकारा मिला कि अब वह एक बार फिर विवादों में आ गए। दरअसल, भारत-पाकिस्तान युद्ध विराम के बीच मशहूर पॉडकास्टर रणवीर ने एक पोस्ट साझा किया, जिसके बाद वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। रणवीर ने एक लंबा नोट लिखकर पाकिस्तान के लोगों से माफी मांगी और फिर विवाद बढ़ने पर उसे डिलीट कर दिया।

माफी

रणवीर ने मांगी पाकिस्तान से माफी

रणवीर ने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम की घोषणा के बाद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें वह पड़ोसी मुल्क के नागरिकों से माफी मांगते दिखे। उन्होंने बताया कि उनके इस पोस्ट से भारत के लोग नाराज हो सकते हैं और यही हुआ सोशल मीडिया यूजर्स ने पॉडकास्टर को ऐसे समय में कूटनीतिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए बेरहमी से ट्रोल किया। वो भी तब, जब सीमा पर तनाव है और पाकिस्तान ने युद्ध विराम का उल्लंघन किया है।

पोस्ट

रणवीर ने लिखा- प्यारे पाकिस्तानी भाइयों और बहनों  

रणवीर ने लिखा था कि, 'प्यारे पाकिस्तानी भाइयों और बहनों मुझे इसके लिए कई भारतीयों से नफरत मिलेगी, लेकिन ये कहना जरूरी है। कई भारतीयों की तरह मेरे दिल में भी आपके लिए नफरत नहीं है। हम में से कई लोग शांति चाहते हैं। आपका देश सरकार नहीं चलाती है। इसे आपकी सेना और आपकी गुप्त सेवा (ISI) चलाती है। इन दो खलनायकों ने आजादी के बाद से आपकी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाया है।

निशाना

भारतीय और पाकिस्तानी न्यूज चैनल दोनों झूठ फैला रहे- रणवीर

रणवीर ने लिखा, 'अगर आपको लगता है कि हम नफरत फैला रहे हैं तो दिल से माफी चाहता हूं। पाकिस्तानियों से मिलने वाले भारतीय आपकी बात समझते हैं, लेकिन भारतीय और पाकिस्तानी न्यूज चैनल दोनों ही इस समय झूठ फैला रहे हैं। हमारी ज्यादातर आबादी सीमा के नजदीक मासूमों के लिए शांति चाहती है। यह भारतीय वर्सेस पाकिस्तानी लोगों के बारे में नहीं, बल्कि भारत वर्सेस पाकिस्तानी सेना और ISI है। उम्मीद है लंबे समय तक शांति बनी रहेगी। इंशाअल्लाह।'

ट्रोलिंग

लोगों ने कहा- जाओ पाकिस्तान में ही जाकर रहो

विवाद बढ़ता देख रणवीर ने ये पोस्ट डिलीट कर दिया था, लेकिन इसके स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं, जिसके लिए लोग उन्हें फटकार लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'तुम जेल में ठीक थे।' दूसरे ने लिखा, 'तुम पाकिस्तान में ही रहो।' एक कमेंट है, 'पोस्ट डिलीट क्यों की, अब डर रहा है क्या।' एक ने लिखा, 'इसे अनफॉलो करो।' एक लिखते हैं, 'ये नहीं सुधरेगा।' एक ने लिखा, 'इस देशद्रोही को पाकिस्तान भेजो भाई।'

ट्विटर पोस्ट

यहां पढ़िए रणवीर का डिलीट किया हुआ पोस्ट

जानकारी

इससे पहले अपनी अश्लील टिप्पणी को लेकर चर्चा थे रणवीर

इससे पहले रणवीर कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में माता-पिता पर की गई एक अश्लील टिप्पणी को लेकर चर्चा में रहे थे। उनका ये विवादित वीडियो सामने आने के बाद खूब बवाल हुआ था। उनके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज की गई थीं।