LOADING...
'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद: NCW के सामने पेश हुए रणवीर अल्लाहबादिया, अपूर्वा मखीजा भी पहुंचीं 
राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुए रणवीर अल्लाहबादिया (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@beerbiceps)

'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद: NCW के सामने पेश हुए रणवीर अल्लाहबादिया, अपूर्वा मखीजा भी पहुंचीं 

Mar 06, 2025
02:32 pm

क्या है खबर?

कॉमेडी शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में माता-पिता पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में रणवीर अल्लाहबादिया, आशीष चंचलानी, समय रैना और अपूर्वा मखीजा सहित अन्य सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने तलब किया था। आखिरकार आज यानी 6 मार्च को 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के निर्माता सौरभ बोथरा और तुषार पुजारी दिल्ली में राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुए। इस दौरान रणवीर, अपूर्वा और आशीष के वकील भी उनके साथ मौजूद थे।

पूछताछ

11 मार्च को पेश होंगे समय रैना 

रणवीर और अपूर्वा से अभद्र टिप्पणी मामले पर पूछताछ जारी है। दोनों को 'इंडियाज गॉट लेटेंट' पर उनकी उपस्थिति के दौरान की गई विवादित टिप्पणियों के लिए बुलाया गया है। बता दें कि NCW ने रणवीर की विवादित टिप्पणी की कड़ी निंदा की थी। न्यूज एजेंसी ANI ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो साझा कर खुद इसकी जानकारी दी है। उधर, समय आगामी 11 मार्च को NCW के सामने पेश होंगे। वह फिलहाल अमेरिका में हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो