IFFM 2026: रानी मुखर्जी ला ट्रोब विश्वविद्यालय से मानद 'डाक्टर ऑफ लेटर्स' से होंगी सम्मानित
क्या है खबर?
रानी मुखर्जी को 17वें इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM 2026) में ला ट्रोब विश्वविद्यालय की ओर से प्रतिष्ठित मानद 'डाक्टर ऑफ लेटर्स' की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। यह मानद उपाधि 14 अगस्त, 2026 को मेलबर्न के फेडरेशन स्क्वायर में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान अभिनेत्री को उनके भारतीय सिनेमा व सामाजिक क्षेत्र में निरंतर योगदान के लिए दी जाएगी। मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव ने जब से यह ऐलान किया, फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
#RaniMukerji will receive an Honorary Doctor of Letters from LA Trobe University, during the 2026 #IndianFilmFestivalOfMelbourne, for her outstanding contribution in Indian Cinema, on August 14 as part of the festival celebration.#Celebs pic.twitter.com/A3jaBZwBCK
— Filmfare (@filmfare) July 15, 2026
खुशी
रानी ने उपाधि मिलने पर अपनी कृतज्ञता व्यक्त की
रानी ने कहा, "ला ट्रोब विश्वविद्यालय से मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करके मैं बहुत खुश हूं। सिनेमा मेरी जिंदगी के सफर में सबसे बड़ा गुरू रहा है। मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव के दौरान यह सम्मान प्राप्त करना, जो लगातार वैश्विक मंच पर भारतीय सिनेमा का जश्न मनाता रहा है, इसे और भी खास बनाता है।"
उन्होंने कहा कि वह खुशकिस्मत हैं कि उन्होंने ऐसी फिल्में कीं जिनके जरिए साहस, हौसले और जुनून की कहानियां दर्शकों तक पहुंचा सकीं।
आभार
इस सम्मान को दुनियाभर को समर्पित करना चाहती हैं अभिनेत्री
रानी ने आगे कहा, "मैं ऑस्ट्रेलिया और IFFM द्वारा दिए गए इस विशेष सम्मान को अपनी मातृभूमि भारत और दुनियाभर के उन सभी लोगों को समर्पित करती हूं जिनके प्यार ने मुझे एक अभिनेत्री बनने की शक्ति दी और मुझे इतना परिपूर्ण जीवन जीने का मौका दिया।"
बता दें, IFFM 2026 का आयोजन 13 से 23 अगस्त, 2026 तक विक्टोरिया सरकार के सहयोग से मेलबर्न में किया जाएगा। इसमें दुनियाभर से कलाकार, फिल्मकार और सिने प्रेमी हिस्सा लेंगे।