NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रणदीप हुड्डा ने की लिन लैशराम से शादी की घोषणा, तारीख भी बताई 
    अगली खबर
    रणदीप हुड्डा ने की लिन लैशराम से शादी की घोषणा, तारीख भी बताई 
    लिन लैशराम से शादी कर रहे रणदीप हुड्डा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@linlaishram)

    रणदीप हुड्डा ने की लिन लैशराम से शादी की घोषणा, तारीख भी बताई 

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Nov 25, 2023
    04:59 pm

    क्या है खबर?

    बीते कई दिनों से रणदीप हुड्डा अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चा में हैं।

    वह गर्लफ्रेंड लिन लैशराम के साथ शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। मीडिया में उनकी शादी को लेकर लगातार खबरें आ रही थीं।

    अब अफवाहों पर विराम लगाते हुए आखिरकार अभिनेता ने खुद अपनी शादी की घोषणा कर दी है।

    रणदीप और लैशराम ने इंस्टाग्राम पर सूचना दी है कि वे 29 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

    खबर

    मणिपुर में होगी शादी, मुंबई में रिसेप्शन

    रणदीप और लैशराम ने एक साझा नोट में जानकारी दी कि दोनों 29 नवंबर, 2023 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

    दोनों की शादी की रस्में मणिपुर के इंफाल में पूरी होंगी। इसके बाद मुंबई में वह अपने दोस्तों और फिल्म जगत के साथियों के लिए रिसेप्शन पार्टी का आयोजन करेंगे।

    इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि दोनों जल्द ही मणिपुर में शादी करेंगे, जिसमें मणिपुरी गायक और व्यंजन शामिल होंगे।

    पोस्टो

    रणदीप ने चित्रा और अर्जुन का दिया उदाहरण

    अपने इंस्टाग्राम नोट में दोनों ने लिखा, 'तकदीर से जुड़ी तारीख, 29.11.2023. महाभारत की कहानी की तरह, जहां अर्जुन ने मणिपुरी योद्धा राजुकमारी चित्रांगदा से शादी की थी, हम भी अपने दोस्तों और परिवार के आशीर्वाद से शादी कर रहे हैं। हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारी शादी 29 नवंबर, 2023 को मणिपुर के इंफाल में होगी। इसके बाद मुंबई में रिसेप्शन होगा। इस सफर के लिए हम आपका आशीर्वाद चाहते हैं।'

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    रणदीप ने दी शादी की सूचना

    Instagram post

    A post shared by randeephooda on November 25, 2023 at 4:22 pm IST

    रिश्ता 

    पिछले साल सार्वजनिक किया था रिश्ता

    रणदीप और लैशराम काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों अक्सर एक-दूसरे के इंस्टाग्राम पोस्ट में नजर आते थे।

    पिछले साल दिवाली की बधाई के साथ ही रणदीप ने लैशराम के साथ अपना रिश्ता सार्वजनिक किया था। हालांकि, दोनों कभी भी मीडिया के सामने साथ में नजर नहीं आए।

    रिपोर्ट्स के अनुसार लैशराम, रणदीप से 10 साल छोटी हैं। जहां लैशराम मणिपुर की हैं, वहीं रणदीप हरियाणा के रहने वाले हैं।

    परिचय

    अभिनेत्री और मॉडल हैं लिन लैशराम

    लैशराम पेशे से अभिनेत्री, मॉडल और बिजनसवुमन और स्पोर्ट्सपर्सन भी हैं।

    2014 में उन्होंने प्रियंका चोपड़ा की 'मैरी कॉम' में भी बमबम की भूमिका निभाई थी। वह शाहिद कपूर की फिल्म 'रंगून' में भी अभिनय कर चुकी हैं।

    पर्दे पर आने से पहले लिन ने मुंबई में करीब तीन साल तक थिएटर में प्रस्तुति दी। वह नसीरुद्दीन शाह और नीरज काबी जैसे कलाकारों के थिएटर ग्रुप में प्रस्तुति दे चुकी हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    रणदीप अपनी आने वाली फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' के लिए चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह वीर सावरकर के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन भी रणदीप कर रहे हैं। वह पहली बार बतौर निर्देशक अपने सफर की शुरुआत कर रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रणदीप हुड्डा
    बॉलीवुड समाचार
    सेलिब्रिटी की शादी

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    रणदीप हुड्डा

    रणदीप हुड्डा को किया गया अस्पताल में भर्ती, की जाएगी बड़ी सर्जरी! बॉलीवुड समाचार
    'अनफेयर एंड लवली' में साथ दिखेंगे इलियाना और रणदीप, ऐसी होगी फिल्म की कहानी बॉलीवुड समाचार
    सलमान खान नहीं, बल्कि रणदीप हुड्डा और इरफान खान थे 'दबंग' के लिए पहली पसंद बॉलीवुड समाचार
    रणदीप हुड्डा करने जा रहे हैं वेब सीरीज में डेब्यू, लीड रोल में आएंगे नजर बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    इमरान हाशमी ने बताया उन्हें कैसे मिली 'टाइगर 3', बोले- सलमान मेरे प्रशंसक और मैं उनका इमरान हाशमी
    अमिताभ बच्चन की क्लासिक फिल्मों का फ्रेंच फेस्ट में होगा प्रीमियर, यहां देखिए सूची   अमिताभ बच्चन
    नुपुर सैनन बोलीं- कृति सैनन की बहन होने के फायदे के साथ नुकसान भी  नुपुर सैनन
     #NewsBytesExplainer: बॉलीवुड में साउथ की फिल्मों के रीमेक का चलन जारी, जानिए कब शुरू हुआ सिलसिला #NewsBytesExplainer

    सेलिब्रिटी की शादी

    'नागिन' अभिनेत्री कृष्णा मुखर्जी दुल्हन बनने के लिए तैयार, इस दिन लेंगी सात फेरे टीवी शो
    स्वरा भास्कर बनीं फहाद अहमद की दुल्हन, सामने आई पहली तस्वीरें स्वरा भास्कर
    अनन्या पांडे की बहन अलाना पांडे कौन हैं, जिनकी होने जा रही शादी? अनन्या पांडे
    स्वरा भास्कर और फहाद अहमद की शादी की रस्मों में शामिल हुए अखिलेश यादव, देखिए तस्वीरें  अखिलेश यादव
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025