रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने दिखाई नन्ही परी की झलक, दिया ये खूबसूरत नाम
क्या है खबर?
रणदीप हुड्डा ने अपनी पत्नी लिन लैशराम के साथ 10 मार्च, 2026 को एक बेटी का स्वागत किया था। अपनी नन्ही परी के जन्म के एक महीने बाद इस जोड़े ने उसकी प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर दी है। रणदीप ने तस्वीर के साथ बेटी के खूबसूरत नाम का खुलासा भी कर दिया है। साथ में उसका मतलब भी बताया है। बता दें, रणदीप और लिन ने नवंबर, 2023 में पारंपरिक मैतेई रीति-रिवाज से शादी रचाई थी।
ऐलान
रणदीप ने बेटी के नाम का ऐलान किया
तस्वीर में देखा जा सकता है कि उनकी पत्नी लिन ने बेटी को अपनी गोद में लिया हुआ है। एक अन्य तस्वीर में वह नन्ही परी को हाथों से उठाए हुए उसपर प्यार लुटा रही हैं। अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, 'हमारी दुनिया का एक नया केंद्र...'न्योमिक हुड्डा'- दिव्य कृपा, स्वतंत्रता और आकाश के समान असीम।' तस्वीर के साथ एक रिकॉर्डिंग भी जुड़ी है, जिसमें रणदीप और लिन प्यार से बेटी के नाम को पुकार रहे हैं।