LOADING...
रणदीप हुड्‌डा बने पिता, पत्नी लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म
रणदीप हुड्‌डा एक बेटी के पिता बन गए

रणदीप हुड्‌डा बने पिता, पत्नी लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म

Mar 10, 2026
05:05 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्‌डा के घर खुशियों ने दस्तक दी है। उनकी पत्नी लिन लैशराम ने बेटी को जन्म दिया है जिसकी घोषणा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए की गई। संयोगवश, अभिनेता की बेटी का जन्म, उनके पिता रणबीर हुड्डा के जन्मदिन पर हुआ है, जिससे परिवार के लिए दोहरी खुशी का दिन बन गया है। उधर, फैंस रणदीप और लिन को माता-पिता बनने के लिए सोशल मीडिया पर बधाई देते नहीं थक रहे हैं।

पोस्ट

रणदीप हुड्‌डा ने साझा किया पोस्ट

रणदीप ने इंस्टाग्राम पर बेटी के जन्म का ऐलान करते हुए बताया कि उनकी बेटी का जन्म उस दिन हुआ है जो उनके परिवार के लिए पहले से बहुत खास है। उन्होंने कैप्शन दिया, 'दादा और पोती को जन्मदिन की खूब बधाई। आज, जब मैं पिता बना हूं, तो आपके प्रति मेरा आभार और भी गहरा हो गया है, पापा। और सबसे जरूरी बात-लिन, मुझे पिता बनाने और हमारी नन्ही सी बेटी को इस दुनिया में लाने के लिए धन्यवाद।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

शादी

रणबीर और लिन ने 2023 में रचाई थी शादी

रणबीर और लिन की पहली मुलाकात, नसीरुद्दीन शाह के मोटली थिएटर ग्रुप में थिएटर करते वक्त हुई थी। कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान, दोनों साथ रहने लगे और 2022 में उन्होंने अपना रिश्ता सार्वजनिक किया था। नवंबर, 2023 में रणदीप और लिन ने मणिपुर के इम्फाल में पारंपरिक मैतेई (मणिपुरी) विवाह समारोह के दौरान शादी रचा ली थी। काम की बात करें, तो रणदीप आने वाले दिनों में फिल्म 'ईथा' में दिखेंगे जिसमें श्रद्धा कपूर मुख्य किरदार में हैं।

Advertisement