NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अमीषा पटेल के खिलाफ वारंट जारी, धोखाधड़ी का आरोप; जानिए कब-कब विवादों में रहीं अभिनेत्री
    अगली खबर
    अमीषा पटेल के खिलाफ वारंट जारी, धोखाधड़ी का आरोप; जानिए कब-कब विवादों में रहीं अभिनेत्री
    धोखाधड़ी के मामले में अमीषा पटेल के खिलाफ वारंट जारी (तस्वीर:इंस्टा /@ameeshapatel9)

    अमीषा पटेल के खिलाफ वारंट जारी, धोखाधड़ी का आरोप; जानिए कब-कब विवादों में रहीं अभिनेत्री

    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 07, 2023
    09:38 am

    क्या है खबर?

    अभिनेत्री अमीषा पटेल कई बार विवादों से घिर चुकी हैं और अब एक बार फिर वह विवादों में आ गई हैं। दरअसल, उन पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है और इस बाबत उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया है।

    इसके बाद से वह मुश्किलों में घिरती दिख रही हैं। रांची सिविल कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया है। मामला पैसों के लेन-देन से जुड़ा है।

    आइए जानते हैं इससे पहले और कब-कब विवादों में आईं अमीषा।

    शिकायत

    समन के बाद भी कोर्ट में पेश नहीं हुईं अमीषा

    झारखंड के अरगोड़ा निवासी अजय कुमार सिंह ने 17 नवंबर, 2018 को कोर्ट में अमीषा और उनके पार्टनर के खिलाफ केस किया था।

    पेशे से अजय एक उद्योगपति और फिल्म निर्माता हैं।

    इस मामले में कोर्ट ने अमीषा के खिलाफ समन जारी किया था, लेकिन जब वह बार-बार समन भेजने के बावजूद कोर्ट नहीं पहुंचीं तो उनके खिलाफ वारंट (कानूनी आदेश) जारी किया गया।

    इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 15 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई है।

    धोखाधड़ी

    अभिनेत्री पर 2.5 करोड़ रुपये ऐंठने का आरोप

    अमीषा पर फिल्म 'देसी मैजिक' बनाने के नाम पर 2.5 करोड़ रुपये ऐंठने का आरोप है। अजय के मुताबिक, अमीषा और उनके बिजनेस पार्टनर ने फिल्म पूरी होने के बाद पैसा ब्याज समेत लौटाने की बात कही थी।

    शूटिंग 2013 में शुरू हुई थी। हालांकि, अभी तक फिल्म रिलीज नहीं हुई है।

    जब अजय ने उनसे अपने पैसे मांगे तो बड़ी टालमटोल के बाद अमीषा ने 2.5 करोड़ और 50 लाख रुपये के 2 चेक दिए, जो बाउंस हो गए।

    विवाद

    अमीषा का विवादों से रहा गहरा नाता

    अमीषा का विवादों से चोली-दामन का रिश्ता है। विवाद तो जैसे उनका पीछा ही नहीं छोड़ते।

    कोर्ट ने पहली बार उनके खिलाफ वारंट जारी नहीं किया है। इससे पहले 2017 में 11 लाख रुपये लेकर वह शादी समारोह में डांस करने नहीं पहुंची थीं, जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

    कोर्ट ने अगस्त, 2022 में पेश होने के लिए अमीषा सहित 4 लोगों के खिलाफ वारंट जारी किया था।

    अन्य विवाद

    पिता को भेजा कानूनी नोटिस

    अमीषा का नाम एक समय फिल्ममेकर विक्रम भट्ट के साथ जुड़ा था। दोनों लिव-इन में रहते थे। उनका यह रिश्ता खूब विवादों में रहा था।

    5 साल तक साथ रहने के बाद अमीषा और विक्रम का रिश्ता एक बेहद खराब मोड़ पर खत्म हुआ। अपने इसे रिश्ते को अमीषा ने सबसे बड़ी भूल बताया था।

    अमीषा सबसे ज्यादा विवादों में तब रहीं, जब उन्होंने अपने पिता पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया और उन्हें कानूनी नोटिस भेज दिया।

    इल्जाम

    मां पर चप्पलों से पीटने का आरोप

    अमीषा ने अपने पिता के खिलाफ 12 करोड़ रुपये की हेराफेरी का आरोप भी लगाया था। उनका कहना था कि उनके पिता ने उनके पैसों का गलत इस्तेमाल किया।

    इस मामले के बाद अमीषा ने मीडिया के सामने आकर कहा था कि उनके माता-पिता उन्हें विक्रम के साथ नहीं रहने देना चाहते थे और इसलिए उनकी मां ने उन्हें चप्पलों से भी पीटा था।

    इतना ही नहीं, अमीषा के मुताबिक, उनकी मां ने उन्हें घर से भी निकाल दिया था।

    जानकारी

    'गदर' के बाद थम गया था करियर

    पहली फिल्म 'कहो न प्यार है' के सुपरहिट होते ही अमीषा बॉलीवुड में छा गई थीं। उनकी दूसरी हिंदी फिल्म 'गदर' ने भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई, लेकिन इसके बाद उनके करियर पर मानो ब्रेक लग गया। वह एक सहायक कलाकार बनकर रह गईं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमीषा पटेल
    बॉलीवुड समाचार
    सेलिब्रिटी गॉसिप

    ताज़ा खबरें

    शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की उम्मीद, सऊदी अरब को बताया 'तटस्थ' जगह शहबाज शरीफ
    अपने स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं? यहां जानिए तरीका स्मार्टफोन
    IPL 2025 में कैसा रहा RR के कप्तान संजू सैमसन का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े IPL 2025
    पहलगाम हमले का एक महीना: भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' और व्यापार रोकने समेत क्या-क्या कदम उठाए? पहलगाम आतंकी हमला

    अमीषा पटेल

    चेक बाउंस मामले में कोर्ट ने अमीषा पटेल के खिलाफ जारी किया वारंट बॉलीवुड समाचार
    'गदर 2' की शूटिंग शुरू, सामने आया सनी देओल और अमीषा पटेल का लुक बॉलीवुड समाचार
    'गदर 2' विवादों में घिरी, शूटिंग लोकेशन के मालिक ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप हिमाचल प्रदेश
    क्या फैसल पटेल को डेट कर रही हैं अमीषा पटेल? अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी सेलिब्रिटी गॉसिप

    बॉलीवुड समाचार

    शेफाली जरीवाला 'कांटा लगा' से रातों-रात हुई थीं मशहूर, बोलीं- फिर भी रही सफलता से दूर टीवी शो
    सैफ अली खान ने ठुकराया जूनियर एनटीआर की फिल्म 'NTR 30' का प्रस्ताव जूनियर एनटीआर
    प्रियंका चोपड़ा को बदनाम करने के लिए चलाया गया था अभियान, अपूर्व असरानी ने खोला राज प्रियंका चोपड़ा
    नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया को मिली बच्चों की कस्टडी, 45 दिन बाद होगी सुनवाई नवाजुद्दीन सिद्दीकी

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    रणधीर कपूर और बबीता 35 साल बाद फिर आए साथ, नए घर में शिफ्ट हुईं अभिनेत्री बॉलीवुड समाचार
    'द रोमांटिक्स' में पिता को देख भावुक हुुए रणबीर, बताया शूट के अगले दिन क्या हुआ रणबीर कपूर
    रैपर बादशाह ने किया कमाल का ट्रांसफॉर्मेशन, जिम से साझा की तस्वीर रैपर बादशाह
    जन्मदिन विशेष: जान्हवी कपूर हैं करोड़ों की मालकिन, महंगी गाड़ियों का भी रखती हैं शौक जाह्नवी कपूर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025