Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
आर्यन खान
पुनीत राजकुमार
सुष्मिता सेन
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / #BirthdaySpecial: तैमूर का दीवाना बॉलीवुड, किसी को क्यूनटेस पसंद, तो कोई साथ करना चाहता है काम
मनोरंजन

#BirthdaySpecial: तैमूर का दीवाना बॉलीवुड, किसी को क्यूनटेस पसंद, तो कोई साथ करना चाहता है काम

#BirthdaySpecial: तैमूर का दीवाना बॉलीवुड, किसी को क्यूनटेस पसंद, तो कोई साथ करना चाहता है काम
लेखन स्वाति पाण्डेय
Dec 20, 2018, 06:34 pm 4 मिनट में पढ़ें
#BirthdaySpecial: तैमूर का दीवाना बॉलीवुड, किसी को क्यूनटेस पसंद, तो कोई साथ करना चाहता है काम

करीना कपूर व सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान बॉलीवुड के सबसे चहेेते स्टार किड हैं। तैमूर गुरुवार को अपना दूसरा जन्मदिन मना रहे हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर तैमूर की तस्वीरें वायरल होती रहतीं हैं। बर्थडे पर छोटे नवाब करीना-सैफ के साथ केपटाउन में हैं। तैमूर के चाहने वालों की लिस्ट में बॉलीवुड के भी कई सितारे हैं। तैमूर भी इस बात को जानते हैं और अक्सर पत्रकारों को हॉय-बॉय करते नज़र आते हैं।

करण जौहर
तैमूर का 'रेट कार्ड' काफी हाई

तैमूर इंटरनेट पर सबसे ज़्यादा सर्च किए जाने वाले सेलिब्रिटी किड हैं। करण जौहर ने अपने शो 'कॉफी विद करण' में बताया था कि फोटोग्राफर्स के रेट कार्ड पर सबसे महंगे सेलिब्रिटी लिटिल मंचकिन तैमूर ही हैं। तैमूर के जन्म के बाद से ही फैन्स उनके बारे में जानना चाहते थे और आज तैमूर की एक लंबी फैन लिस्ट है। ये कुछ बातें हैं जो बताती हैं कि कई बॉलीवुड सितारे भी उनको काफी पसंद करते हैं।

रणबीर कपूर
तैमूर के फैन हैं रणबीर

तैमूर के मामा रणबीर कपूर ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा था, "सच कहूं तो मैं तैमूर की फोटोज चोरी-छिपे देखता हूं, क्योंकि मैं उनको लेकर काफी ऑब्सेस्ड हूं।" उन्होंने कहा था, "मेरे पास ये मौका और अच्छी किस्मत है कि मैं उसे अपनी गोद में ले सकता हूं। उसे पकड़कर लगता है कि जैसे मैं किसी रॉयल चीज को पकड़ रहा हूं। जब आप उन्हें देखते हैं तो आपको भी बेहतर महसूस होता है। मैं तैमूर का फैन हूं।"

रणवीर सिंह
तैमूर के साथ काम करना चाहते हैं रणवीर

'कॉफी विद करण 6' में रणवीर सिंह, अक्षय कुमार के साथ पहुंचे थे। इस दौरान जब करण ने रणवीर से पूछा कि वह शाहरुख, आमिर, सलमान मेें से किस खान के साथ काम करना पसंद करेंगे? तो इस सवाल के जवाब में रणवीर ने कहा था कि क्या वह किसी और खान को चुन सकते हैं। तैमूर! जब वह अभिनेता बन जाएगा। उन्होंने कहा था कि वह उसके पिता का किरदार निभाएंगे और वह उनके बुढ़ापे का सहारा होगा।

अजय देवगन
अजय के पसंदीदा खान हैं तैमूर

अजय देवगन अपनी पत्नी काजोल के साथ 'कॉफी विद करण 6' में पहुंचे थे। करण ने अजय से शाहरुख, आमिर, सलमान मेें से अपने पसंदीदा खान को चुनने को कहा था। सवाल के जवाब में अजय ने भी रणवीर की तरह ही छोटे नवाब तैमूर खान का ही नाम लिया था। शो पर उन्होंने बेटे युग और बेटी न्यासा के बारे में भी खुलकर बात की थी। इस दौरान अजय काजोल की काफी टांग खिंचाई करते भी दिखे थे।

सोनम कपूर
सोनम हैं तैमूर के क्यूटनेस की दीवानी

'वीरे दी वेडिंग' के प्रमोशन के दौरान सोनम ने बताया था कि वह तैमूर के क्यूटनेस की दीवानी हैं और सोनम की कुछ फ्रैंड्स तो उनसे भी बड़ी तैमूर की फैन हैं। इस दौरान स्वरा भास्कर ने भी बताया था कि तैमूर से मिलने के बाद वह भी उनकी दीवानी हो गई हैं। करीना, स्वरा, सोनम व शिखा की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' जून में रिलीज़ हुई थी। फिल्म को शशांका घोष ने निर्देशित किया था।

सारा अली खान
तैमूर पर बनेगी फिल्म

तैमूर की तैमूर डॉल भी मार्केट में आ चुकी है, जिसे ऑनलाइन कई वेबसाइट्स से खरीदा जा सकता है। खबरों के मुताबिक फिल्म मेकर मधुर भंडारकर ने 'तैमूर' टाइटल को अपनी अगली फिल्म के लिए रजिस्टर करवा लिया है। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चला है कि क्या यह फिल्म तैमूर पर ही आधारित होगी या नहीं। तैमूर की बहन सारा अली खान के साथ अच्छी बॉन्डिंग है वह उन्हें 'गोल' कहकर बुलाती हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
स्वाति पाण्डेय
स्वाति पाण्डेय
Twitter
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन
करीना कपूर
ताज़ा खबरें
सबवे सर्फर से फ्री फायर मैक्स तक, ये हैं सबसे ज्यादा डाउनलोड किए गए गेम्स
सबवे सर्फर से फ्री फायर मैक्स तक, ये हैं सबसे ज्यादा डाउनलोड किए गए गेम्स टेक्नोलॉजी
सांसद नवनीत राणा को मिली जान से मारने की धमकी, दिल्ली में दर्ज कराई FIR
सांसद नवनीत राणा को मिली जान से मारने की धमकी, दिल्ली में दर्ज कराई FIR राजनीति
पश्चिम बंगाल पुलिस में कॉन्स्टेबल के 1,600 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता
पश्चिम बंगाल पुलिस में कॉन्स्टेबल के 1,600 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता करियर
ज्ञानवापी मस्जिद केस: जिला कोर्ट में पहले दिन मुस्लिम पक्ष ने रखीं दलीलें, जानें क्या-क्या कहा
ज्ञानवापी मस्जिद केस: जिला कोर्ट में पहले दिन मुस्लिम पक्ष ने रखीं दलीलें, जानें क्या-क्या कहा देश
IPL: राहुल ने लगातार तीसरे सीजन में बनाए 600 से अधिक रन, जानिए आंकड़े
IPL: राहुल ने लगातार तीसरे सीजन में बनाए 600 से अधिक रन, जानिए आंकड़े खेलकूद
बॉलीवुड समाचार
#NewsBytesExclusive: मां के पेट में ही जुड़ गए थे संगीत से तार- कविता पौडवाल
#NewsBytesExclusive: मां के पेट में ही जुड़ गए थे संगीत से तार- कविता पौडवाल एक्सक्लूसिव
इस साल बॉलीवुड में इन सितारों के पूरे हुए दस साल, जानिए कैसा रहा करियर
इस साल बॉलीवुड में इन सितारों के पूरे हुए दस साल, जानिए कैसा रहा करियर मनोरंजन
जन्मदिन पर करण जौहर ने अपनी पहली एक्शन फिल्म का किया ऐलान
जन्मदिन पर करण जौहर ने अपनी पहली एक्शन फिल्म का किया ऐलान मनोरंजन
17 साल बाद हंसल मेहता ने पार्टनर सफीना संग रचाई शादी, देखिए तस्वीरें
17 साल बाद हंसल मेहता ने पार्टनर सफीना संग रचाई शादी, देखिए तस्वीरें मनोरंजन
टी-सीरीज और ऑलमाइटी मोशन पिक्चर बनाएगी रतन टाटा परिवार पर बायोपिक
टी-सीरीज और ऑलमाइटी मोशन पिक्चर बनाएगी रतन टाटा परिवार पर बायोपिक मनोरंजन
और खबरें
मनोरंजन
जॉनी डेप बनाम एंबर हर्ड: जानें क्या है यह पूरा मामला
जॉनी डेप बनाम एंबर हर्ड: जानें क्या है यह पूरा मामला मनोरंजन
हिंदी फिल्मों के लिए राहत बनकर आई 'भूल भुलैया 2', बनाए कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड
हिंदी फिल्मों के लिए राहत बनकर आई 'भूल भुलैया 2', बनाए कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड मनोरंजन
कान्स में रिलीज हुआ हिना खान की फिल्म 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' का पोस्टर
कान्स में रिलीज हुआ हिना खान की फिल्म 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' का पोस्टर मनोरंजन
UAE के राष्ट्रपति के निधन के बाद IIFA अवार्ड्स 2022 हुआ स्थगित
UAE के राष्ट्रपति के निधन के बाद IIFA अवार्ड्स 2022 हुआ स्थगित मनोरंजन
इरफान खान की फिल्म 'अपनों से बेवफाई' जल्द सिनेमाघरों में आएगी
इरफान खान की फिल्म 'अपनों से बेवफाई' जल्द सिनेमाघरों में आएगी मनोरंजन
और खबरें
करीना कपूर
'लाल सिंह चड्ढा' को बनाने में लग गए 14 साल, आमिर खान ने किया खुलासा
'लाल सिंह चड्ढा' को बनाने में लग गए 14 साल, आमिर खान ने किया खुलासा मनोरंजन
आमिर लॉन्च करेंगे अपना पॉडकास्ट 'लाल सिंह चड्ढा की कहानियां', 5 मई को आएगा पहला एपिसोड
आमिर लॉन्च करेंगे अपना पॉडकास्ट 'लाल सिंह चड्ढा की कहानियां', 5 मई को आएगा पहला एपिसोड मनोरंजन
लाल सिंह चड्ढा: फिल्म के लिए आमिर ने ली मोटी रकम, जानिए किसने कितनी फीस ली
लाल सिंह चड्ढा: फिल्म के लिए आमिर ने ली मोटी रकम, जानिए किसने कितनी फीस ली मनोरंजन
नए विज्ञापन के कारण आलोचकों के निशाने पर आईं करीना, बिंदी पर बवाल
नए विज्ञापन के कारण आलोचकों के निशाने पर आईं करीना, बिंदी पर बवाल मनोरंजन
नेटफ्लिक्स पर सुजॉय घोष की फिल्म के साथ OTT डेब्यू करेंगी करीना कपूर
नेटफ्लिक्स पर सुजॉय घोष की फिल्म के साथ OTT डेब्यू करेंगी करीना कपूर मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार कोरोना वायरस कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022