Loading...
'रामायण' निर्माताओं का फैसला, अमेरिका में 2 संस्करणों में दिखेगी भगवान राम की गाथा 
'रामायण' की US रिलीज पर आया अपडेट

'रामायण' निर्माताओं का फैसला, अमेरिका में 2 संस्करणों में दिखेगी भगवान राम की गाथा 

Oct 09, 2026
03:17 pm

क्या है खबर?

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: भाग 1' को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। इस पौराणिक गाथा की भारत में रिलीज तारीख अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन अमेरिका में इसे 2 अलग-अलग संस्करणों (हिंदी और अंग्रेजी) के साथ रिलीज करने की योजना बनाई गई है। यह भी बताया जा रहा है कि फिल्म के दोनों संस्करणों की अवधि भी अलग-अलग होगी। बता दें कि 'रामायण' में रणबीर कपूर 'श्रीराम' का मुख्य किरदार निभा रहे हैं।

संस्करण

हिंदी से कम अवधि में रिलीज होगा अंग्रेजी संस्करण

अमेरिकन मल्टी सिनेमा (MMC) ने 'रामायण' के दोनों संस्करणों के लिए अलग-अलग समय दिखाया है। प्रदर्शक की सूची के अनुसार, दोनों को 5 नवंबर, 2026 को रिलीज किया जाएगा।

फिल्म के हिंदी संस्करण की अवधि 3 घंटे 15 मिनट बताई गई है, जबकि अंग्रेजी संस्करण की अवधि 2 घंटे 45 मिनट होगी और इसे 'रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड' नाम दिया गया है।

हिंदी संस्करण की अवधि इसलिए ज्यादा है, क्योंकि इसमें गाने और एक अंतराल शामिल है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT

अनुभव

हिंदी और अंग्रेजी में दिखेगी श्रीराम की कहानी

लिस्टिंग से पता चलता है कि दोनों संस्करण अमेरिकी दर्शकों को अलग-अलग अनुभव प्रदान कर सकते हैं। हालांकि, यह देखना होगा कि अवधि में अंतर सिर्फ गानों और अंतराल के कारण है या अन्य पहलुओं में भी अंतर है।

निर्माता नमित मल्होत्रा ने 'रामायण' का निर्माण 2 भागों में किया है, जिसका पहला भाग इस साल दिवाली पर आ रहा है। इसमें साई पल्लवी, सनी देओल, यश, रवि दुबे और अरुण गोविल समेत कई सितारे मौजूद हैं।

ADVERTISEMENT