Loading...
IMAX पर छाई 'रामायण', दुनियाभर में 100 करोड़ से ज्यादा कमाकर बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
'रामायण' ने IMAX में रचा बड़ा इतिहास

IMAX पर छाई 'रामायण', दुनियाभर में 100 करोड़ से ज्यादा कमाकर बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Nov 18, 2026
01:34 pm

क्या है खबर?

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' पूरी दुनिया के दर्शकों का दिल जीत रही हैं। सिनेमाघरों में इसने दमदार प्रदर्शन करते हुए 13 दिनों में दुनियाभर में 1,483.10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। ताजा अपडेट है कि फिल्म ने IMAX स्क्रीन पर भी अपनी धाक जमाकर ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना दिया, जिस पर आमतौर पर हॉलीवुड फिल्मों का दबदबा रहता है। यह IMAX के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई (100 करोड़ से ज्यादा) करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।

कलेक्शन

IMAX स्क्रीन पर चला 'रामायण' का जादू

वैरायटी के मुताबिक, 'रामायण' ने दुनियाभर के IMAX सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने पहले वीकेंड पर 56 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए।

यह किसी भी भारतीय फिल्म के लिए IMAX में अब तक की सबसे बड़ी ग्लोबल ओपनिंग है। वहीं, पहले वीकेंड में भारत की IMAX स्क्रीन से करीब 18.5 करोड़ रुपये आए।

दूसरे वीकेंड में, ग्लोबल IMAX कलेक्शन में करीब 28 करोड़ रुपये जुड़ने से कुल IMAX कलेक्शन 100 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है।

दबदबा

भारत सहित दुनियाभर में 'रामायण' का दबदबा

'रामायण' का आंकड़ा इसलिए भी खास है, क्योंकि आमतौर पर IMAX पर हॉलीवुड फिल्मों का दबदबा देखने को मिलता है। रणबीर की फिल्म ने साबित कर दिया है कि भारतीय कहानियों के लिए दुनियाभर में बड़ा दर्शक वर्ग है।

यह भारत की पहली ऐसी फिल्म है, जिसका निर्माण शुरुआत से IMAX तकनीक को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित पौराणिक गाथा में साई पल्लवी, रवि दुबे, यश, लारा दत्ता और रकुल प्रीत सिंह भी हैं।

ADVERTISEMENT