Loading...
ऑस्कर की दौड़ में शामिल हुई 'रामायण', निर्माताओं ने 99वें एकेडमी पुरस्कार के लिए भेजा
रणबीर कपूर की 'रामायण' की ऑस्कर में एंट्री

ऑस्कर की दौड़ में शामिल हुई 'रामायण', निर्माताओं ने 99वें एकेडमी पुरस्कार के लिए भेजा

Nov 11, 2026
09:44 am

क्या है खबर?

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित और रणबीर कपूर अभिनीत पौराणिक फिल्म 'रामायण: भाग 1' एक 99वें एकेडमी पुरस्कार की दौड़ में शामिल हो गई है। NDTV की एक रिपोर्ट के मुताबिक, निर्माताओं ने फिल्म को ऑस्कर 2027 में विचार के लिए भेजा है। यह डेवलपमेंट उस वक्त हुआ जब कुछ दिन पहले मराठी फिल्म 'गोंधल' को अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में भारत की ओर से आधिकारिक एंट्री के तौर पर चुना गया है।

नियम

आधिकारिक एंट्री के बिना ऑस्कर की दौड़ में कैसे पहुंची 'रामायण'?

रिपोर्ट के अनुसार, अगर फिल्में एकेडमी की पात्रता को पूरा करती हैं, तो वे ऑस्कर की दौड़ में शामिल हो सकती हैं।

मुख्य श्रेणी के लिए, किसी फिल्म को US के किसी पात्र शहर में कम से कम लगातार 7 दिनों तक सिनेमाघर में दिखाना होगा। इन शहरों में लॉस एंजिल्स, न्यूयॉर्क, सैन फ्रांसिस्को, शिकागो, डलास-फोर्ट वर्थ और अटलांटा हैं।

इसके बाद फिल्ममेकर या वितरक को जरूरी एंट्री फॉर्म और फिल्म की जानकारी एकेडमी को जमा करनी होंगी।

अन्य फिल्में

'गोंधल' भारत की ओर से आधिकारिक एंट्री बनी

इस साल के ऑस्कर में, मराठी फिल्म 'गोंधल' को भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में आधिकारिक एंट्री के तौर पर चुना गया है।

हालांकि, नागालैंड की फिल्म 'अंग' ने भी 2026 टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में प्लेटफॉर्म पुरस्कार जीतकर इस श्रेणी के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

'रामायण' की बात करें, तो इसमें रणबीर ने श्रीराम का किरदार निभाया है। सीता के किरदार में साई पल्लवी और यश ने रावण का किरदार निभाया है।

ADVERTISEMENT