Loading...
रणबीर कपूर की 'रामायण' का पाकिस्तान में खुमार, हिंदू मंदिरों में लगे फिल्म के पोस्टर
'रामायण' के पोस्टर कराची के हिंदू मंदिरों में लगे

रणबीर कपूर की 'रामायण' का पाकिस्तान में खुमार, हिंदू मंदिरों में लगे फिल्म के पोस्टर

Oct 29, 2026
01:49 pm

क्या है खबर?

रणबीर कपूर की पौराणिक गाथा 'रामायण' का खुमार इस वक्त पूरी दुनिया पर छाया है। भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान पर भी इसका असर पड़ता दिखाई दे रहा है। कराची में मौजूद हिंदू मंदिरों में फिल्म कलाकारों के पोस्टर लगाए गए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वहां के हिंदू लोग रणबीर की फिल्म के प्रति अपना समर्थन जताते दिखे और हिंदू पौराणिक महाकाव्य का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं।

वीडियो

लोगों ने फिल्म की टीम को दी बधाई

कराची के एक लोकल यूट्यूबर ने वहां मौजूद हिंदू कम्युनिटी का वीडियो साझा किया है, जिसमें लोग रणबीर, साई पल्लवी और निर्देशक नितेश तिवारी को 'रामायण' के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

वे कराची के एक मंदिर में फिल्म का पोस्टर भी चिपका रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करेगी और ऑस्कर पुरस्कार जीतेगी।

नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित 'रामायण' 5 नवंबर को दिवाली के अवसर पर दुनियाभर में रिलीज हो रही है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT