Page Loader
रणबीर कपूर बन गए बिजनेसमैन,  मां नीतू कपूर ने वीडियो के जरिए खोला राज
रणबीर कपूर बन गए बिजनेसमैन (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@ranbir_kapoooor)

रणबीर कपूर बन गए बिजनेसमैन,  मां नीतू कपूर ने वीडियो के जरिए खोला राज

Sep 28, 2024
03:57 pm

क्या है खबर?

रणबीर कपूर आज यानी 28 सितंबर को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर उन्हें अपने-अपने अंदाज में शुभकमानाएं दे रहे हैं। एक तरफ जहां रणबीर के फिल्म 'धूम 4' से जुड़ने की खबरें सामने आ रही हैं, वहीं रणबीर ने अपने जन्मदिन पर प्रशंसकों को एक और खास तोहफा दिया है। दरअसल, वह भी अब बिजनेस में हाथ आजमाने वाले हैं। रणबीर की मां नीतू कपूर ने यह जानकारी दी है।

वीडियो

नीतू ने साझा किया ये वीडियो

नीतू ने इंस्टाग्राम पर रणबीर का एक वीडियो साझा कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। वीडियो में रणबीर लेटे हुए दिख रहे हैं। नीतू ने वीडियो के साथ लिखा, 'बेटा, भाई, पति, पिता और अब संस्थापक। जन्मदिन की शुभकामनाएं रणबीर। उम्मीद है कि ARKS का जन्म इस दिन को और खास बनाएगा। तुम्हारे सफर को आगे बढ़ते देखने का इंतजार नहीं कर सकती। मेरा आशीर्वाद और प्यार।' फैंस के मुताबिक, ARKS की फुल फॉर्म ए रणबीर कपूर स्नीकर्स है।

पसंद

रणबीर के सिर चढ़कर बोलती है स्नीकर्स की दीवानगी

रणबीर हमेशा से स्नीकर्स का बिजनेस करना चाहते थे, लेकिन वह ऐसा करने से डरते थे, क्योंकि उन्हें भारतीय बाजार की इतनी समझ नहीं है। हालांकि, अब रणबीर ने अपना यह सपना पूरा कर लिया है। भले ही उन्होंने इसे लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है, लेकिन उनकी मां ने उन्हें ARKS का फाउंडर बता दिया है। फिल्मों की बात करें तो रणबीर जल्द ही 'रामायण' में नजर आएंगे। फिल्म 'धूम 4' से भी उनका नाम जुड़ रहा है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो