रणबीर कपूर-यश का AI पर बड़ा संदेश, बोले- 'फिल्मों को बेहतर बनाएं, कहानीकार नहीं'
रणबीर कपूर ने हाल ही में सिनेमा में AI के इस्तेमाल पर अपनी राय रखी। उनका मानना है कि AI फिल्मों को बेहतर बना सकता है, ठीक वैसे ही जैसे VFX या कैमरा लेंस तकनीक का काम होता है, लेकिन इससे कहानी कहने के मानवीय पहलू पर कोई असर नहीं पड़ना चाहिए।
उन्होंने बीबीसी न्यूज के साथ बातचीत में कहा, "कला हमेशा तब ज्यादा निजी लगती है जब उसमें इंसानी स्पर्श होता है। मेरा मानना है कि AI भी VFX या कैमरा लेंस की तरह एक उपकरण के तौर पर इस्तेमाल हो सकता है, जिससे फिल्म बनाना और बेहतर हो सके। लेकिन कहानी सुनाने, कला और अभिनय जैसे क्षेत्रों में AI कभी इंसानी भूमिका नहीं निभा सकता।"
रणबीर का यह विचार ऐसे समय में आया है जब फिल्म इंडस्ट्री में इस बात पर बहस चल रही है कि तकनीक का इस्तेमाल कितना और कैसे हो।
खासकर 'रामायण' के VFX को लेकर आई आलोचना के बाद यह चर्चा तेज़ हो गई है।
यश ने फिल्म निर्माताओं से कही यह बात
यश ने भी रणबीर के इस विचार से सहमति जताई। उन्होंने फिल्म निर्माताओं से अपील की कि वे AI का इस्तेमाल जिम्मेदारी से करें और अपनी फिल्मों की जान यानी रचनात्मकता को बनाए रखें।