LOADING...
'रामायण' में 'श्रीराम' नहीं बनना चाहते थे रणबीर कपूर, बोले- लगा कि योग्य नहीं हूं
रणबीर कपूर ने फिल्म 'रामायण' पर बात की

'रामायण' में 'श्रीराम' नहीं बनना चाहते थे रणबीर कपूर, बोले- लगा कि योग्य नहीं हूं

Apr 01, 2026
11:20 am

क्या है खबर?

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' दिवाली, 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में, निर्माताओं ने लॉस एंजिल्स में एक विशेष स्क्रनिंग रखी। इस दौरान फिल्म में अभिनेता द्वारा निभाए गए भगवान 'श्रीराम' के किरदार की झलक को पेश किया गया। इस मौके पर रणबीर ने मीडिया के साथ बातचीत में अनसुना किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि जब पहली बार निर्माता नमित मल्होत्रा ने उन्हें 'श्रीराम' की भूमिका का प्रस्ताव दिया था, तो उन्होंने मना कर दिया था।

वजह

फिल्म में श्रीराम बनने के लिए तैयार नहीं थे रणबीर कपूर

ई-टाइम्स के मुताबिक, रणबीर ने 'रामायण' में श्रीराम की भूमिका निभाने की जिम्मेदारी पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "मुझे याद है जब नमित ने मुझे करीब 4 साल पहले यह भूमिका दी थी, तो मेरी पहली प्रतिक्रिया थी 'नहीं', मैं इसके लिए योग्य नहीं हूं, मैं इसके लिए अच्छा नहीं हूं और मैं इसके साथ पूरा न्याय नहीं कर पाऊंगा।" रणबीर ने स्वीकारा कि बतौर अभिनेता उनका धर्म है कि वह अपना काम पूरी ईमानदारी और सच्चाई के साथ करें।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए रणबीर कपूर का बयान

Advertisement

सीख

"रामायण से बहुत कुछ सीखने को मिलता है"

रणबीर ने आगे कहा, "रामायण से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। नितेश सर (निर्देशक नितेश तिवारी) ने पहले भी कहा था कि आज के समय में, सहानुभूति, प्रेम और समानता को समझना हमारे लिए फायदेमंद ही होगा।" बता दें, 'रामायण' महाकाव्य में साई पल्लवी को 'माता सीता' के किरदार में देखा जाएगा। साउथ अभिनेता यश ने 'रावण' की भूमिका निभाई है, 'हनुमान' के किरदार में सनी देओल हैं और 'लक्ष्मण' की भूमिका में रवि दुबे हैं।

Advertisement