रणबीर कपूर की 'रामायण' चीन में मचाएगी धूम, जानिए कब होगी रिलीज?
मनोरंजन
रणबीर कपूर की नई फिल्म 'रामायण: द लेजेंड ऑफ द प्रिंस' इस नवंबर चीन में रिलीज होने वाली है। फिल्म को नितेश तिवारी ने निर्देशित किया है और इसमें यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे।
चीनी दर्शकों के लिए फिल्म का एक खास नाम रखा गया है। सोनी पिक्चर्स ने 'वीबो' पर इसकी जानकारी दी है और फिल्म को एक महाकाव्य जैसा रोमांचक सफर बताया है।
'रामायण' में है हन्स जिमर का संगीत
यह फिल्म नितेश की पिछली सुपरहिट 'दंगल' की सफलता के बाद आ रही है, जिसने 2017 में चीन में 1,200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था।
'रामायण' 6 नवंबर को दुनिया भर में रिलीज होगी और 8 नवंबर को भारत में। यह फिल्म 2 हिस्सों में आएगी, जिसका दूसरा हिस्सा दिवाली 2027 को रिलीज होगा। इसमें संगीत महान संगीतकार हन्स जिमर ने दिया है।