रणबीर-यश की 'रामायण' का ऐतिहासिक डंका, 27 देशों में बनी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म
क्या है खबर?
रणबीर कपूर और यश अभिनीत 'रामायण' ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर एक नया इतिहास रच दिया है। 22 दिनों में वर्ल्डवाइड 1,777 करोड़ रुपये के ग्रॉस कलेक्शन के साथ, फिल्म 27 देशों में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। बताया जा रहा है कि कि इन 27 देशों में अमेरिका, ब्रिटेन, इंडोनेशिया और थाईलैंड जैसे बड़े बाजार शामिल हैं। 'रामायण' ने यूक्रेन, वियतनाम, जॉर्जिया, कंबोडिया, स्लोवाकिया, लातविया और आर्मेनिया में शानदार प्रदर्शन किया।
कीर्तिमान
सीमित स्क्रीन के बावजूद उत्तरी अमेरिका में 'रामायण' की आंधी
निर्माताओं ने गुरुवार को जानकारी दी कि 'रामायण' ने उन बाजारों में भी जबरदस्त प्रदर्शन किया है, जहां भारतीय फिल्मों की पहुंच पारंपरिक रूप से सीमित रही है।
खासतौर पर, उत्तरी अमेरिका में स्क्रीन कम होने के बावजूद दर्शक फिल्म को देखने लगातार आ रहे हैं।
यही कारण है कि यहां पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को पछाड़कर सबसे बड़ी भारतीय फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है। इससे यहां बॉलीवुड फिल्मों के लिए नए रास्ते खुले हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Grateful for the love Ramayana continues to receive across the world. 🙏🏻
— The World Of Ramayana (@WorldOfRamayana) November 26, 2026
Yeh Ram ke yug ka aarambh hai. 🏹 pic.twitter.com/8LD1myiyQ6
फिल्म
2027 में चीन और जापान में होगी रिलीज
निर्माताओं ने सभी 27 देशों के अलग-अलग ग्रॉस कलेक्शन जारी नहीं किए हैं, जिससे इन मार्केट के रिकॉर्ड की सीधी तुलना नहीं हो पा रही है।
इस बीच, खबर है कि 'रामायण' को 2027 की पहली तिमाही में चीन, जापान, साउथ कोरिया और रूस के सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है।
चीन एक जरूरी मार्केट बन सकता है, क्योंकि यहां नितेश तिवारी की 'दंगल' को सफलता मिली है। हालांकि, 'रामायण' से उन्हें ऐसी ही सफलता मिलना मुश्किल है।