Page Loader
रणबीर कपूर के साथ पहली बार चलती दिखीं राहा, लोग बोले- ये तो छोटी आलिया है
रणबीर कपूर के साथ टहलती नजर आईं राहा

रणबीर कपूर के साथ पहली बार चलती दिखीं राहा, लोग बोले- ये तो छोटी आलिया है

Jul 28, 2024
02:19 pm

क्या है खबर?

फिल्मी सितारों के बच्चों को लेकर भी प्रशंसकों के बीच खूब उत्साह देखने को मिलता है। रणबीर कपूर की बेटी राहा की एक झलक पाने के लिए प्रशंसक बेताब रहते हैं। उनकी पहली तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। 6 नवंबर को वह 2 साल की हो जाएंगी और अब राहा चलने लगी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने पिता रणबीर के साथ नजर आ रही हैं।

वीडियो

राहा के वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे फैंस

राहा के वीडियो पर प्रशंसक दिल हार बैठे हैं। ज्यादातर लोगों ने उन्हें मां आलिया भट्ट की कार्बन कॉपी बताया है। राहा को कुछ छोटी आलिया बोल रहे हैं तो कुछ उनकी तुलना उनके दादा ऋषि कपूर से कर रहे हैं। राहा ने रणबीर संग पैपराजी को इतने क्यूट पोज दिए कि लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। आलिया और रणबीर ने 14 अप्रैल, 2022 में शादी की थी। राहा का जन्म 6 नवंबर, 2022 में हुआ था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो