रणबीर कपूर ने कैसे किया था आलिया को प्रपोज? खुद सुनाया मजेदार किस्सा
क्या है खबर?
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर 'कौन बनेगा करोड़पति' के 18वें सीजन में खास महमान बनकर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्नी आलिया भट्ट को प्रपोज करने का एक मजेदार किस्सा सुनाया। अभिनेता ने याद किया कि कैसे उन्होंने अफ्रीका के मसाई मारा में इस विशेष क्षण की योजना बनाई थी और यहां तक कि अपने गाइड और ड्राइवर को तस्वीरें लेने के लिए कहा था, क्योंकि आलिया को इंस्टाग्राम के लिए तस्वीरें पसंद हैं।
तैयारियां
आलिया को प्रपोज करने से पहले रणबीर ने की थी यह तैयारियां
रणबीर ने कहा, "मैंने पहले से ही अपने गाइड और ड्राइवर को एक टिप दे दी थी कि आप बीच जंगल में जाकर कहीं रोक देना। मैं अंगूठी लाया था कि मैं घुटनों पर जाऊंगा और आप दरवाजे से तस्वीरें खींचना।"
अपना तर्क समझाते हुए उन्होंने कहा, "क्योंकि लड़कियों को तस्वीरें बहुत पसंद हैं, इंस्टाग्राम पर डालने के लिए।"
रणबीर ने यह किस्सा बताते हुए इसे अपनी जिंदगी का एक अद्भुत पल बताया, जिसे वह हमेशा संजोकर रखेंगे।
मजाक
अमिताभ ने किया यह मजाक
रणबीर ने आगे बताया कि जब वह प्रपोज करने के लिए घुटनों के बल बैठे, तो आस-पास शेर मौजूद थे।
शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने इस बात पर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की, "कोई सबूत तो होना चाहिए।"
इसके बाद रणबीर ने कहा, "लगभग 100 मीटर की दूरी पर वहां 3 शेर थे और मेरी 'शेरनी' मेरे सामने खड़ी थी। मैं एक चूहे की तरह घुटनों के बल बैठा था और पूछ रहा था, 'क्या तुम मुझसे शादी करोगी?'"
ट्विटर पोस्ट
देखें तस्वीरें
So there were 3 lions on other side during the proposal 😭😭
— 🏹RK🏹 (@RanbirIsLife) October 28, 2026
As Ranbir said - 3 babbar sher on the other side, his "Sherni" Alia in front of him and himself down on his knees like a chuha with the ring 💍😭🤣🤏🏻
How cuteeee 🥹🥹🫶🏻🫶🏻#RanbirKapoor #AliaBhatt pic.twitter.com/HwXdRqKn1c
शादी
कब हुई थी रणबीर-आलिया की शादी?
बता दें लंबे समय तक डेट करने के बाद रणबीर ने आलिया को केन्या के मसाई मारा में शादी के लिए प्रपोज किया था।
इसके बाद दोनों ने 14 अप्रैल, 2022 को मुंबई में अपने घर 'वास्तु' में एक निजी समारोह में शादी की, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए।
उसी साल 6 नवंबर को उनके घर पहली संतान, एक बेटी का जन्म हुआ, जिसका नाम राहा रखा गया।