NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'तू झूठी मैं मक्कार' से पहले जानें रणबीर कपूर की पिछली 5 फिल्मों का हाल
    मनोरंजन

    'तू झूठी मैं मक्कार' से पहले जानें रणबीर कपूर की पिछली 5 फिल्मों का हाल

    'तू झूठी मैं मक्कार' से पहले जानें रणबीर कपूर की पिछली 5 फिल्मों का हाल
    लेखन मेघा
    Mar 05, 2023, 06:52 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'तू झूठी मैं मक्कार' से पहले जानें रणबीर कपूर की पिछली 5 फिल्मों का हाल
    रणबीर कपूर की पिछली 5 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन

    बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। लव रंजन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेता की जोड़ी पहली बार श्रद्धा कपूर के साथ बनी है। 8 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म की आज से एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। आइए इस फिल्म की रिलीज से पहले रणबीर की पिछले 5 फिल्मों के बॉक्स ऑफिस हाल के बारे में जान लेते हैं।

    ब्रह्मास्त्र

    अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी 'ब्रह्मास्त्र' सितंबर 2022 में रिलीज हुई थी। फिल्म में पहली बार रणबीर और आलिया भट्ट की जोड़ी बनी थी, जिसे दर्शकों ने पसंद किया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन किया था और यह करीब 260 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, मोनी रॉय और नागार्जुन भी शामिल थे। यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर देखी जा सकती है और इसे IMDb पर 5.5 रेटिंग मिली है।

    शमशेरा

    पिछले साल जुलाई आई रणबीर की यह फिल्म अपना कमाल दिखाने में असफल साबित हुई। इस फिल्म के साथ रणबीर ने 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी, जिसे दर्शकों ने सिरे से नकार दिया। बॉक्स ऑफिस पर यह 40 करोड़ के करीब ही कमाई कर पाई थी। इसमें वाणी कपूर और संजय दत्त भी मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है और इसे IMDb पर 4.8 रेटिंग मिली है।

    संजू

    संजू बाबा के जीवन पर बनी इस फिल्म में रणबीर को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। संजू के किरदार में अभिनेता खूब फिट बैठे और बॉक्स ऑफिस पर भी यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई। 2018 में आई इस फिल्म ने 342.53 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में परेश रावल, मनीषा कोइराला और विक्की कौशल भी शामिल थे। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है और इसे IMDb पर 7.6 रेटिंग मिली है।

    जग्गा जासूस

    2017 में 'जग्गा जासूस' में एक बार फिर रणबीर और कैटरीना कैफ की जोड़ी पर्दे पर नजर आई, लेकिन यह अपना जादू चलाने में असफल साबित हुई। बॉक्स ऑफिस पर 54.16 करोड़ के कलेक्शन के साथ यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। अनुराग बसु द्वारा निर्देशित इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सौरभ शुक्ला और सयानी गुप्ता भी शामिल थे। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स देखा जा सकता है और इसे IMDb पर 6.4 रेटिंग मिली है।

    ए दिल है मुश्किल

    एकतरफा प्यार की कहानी दिखाती इस फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म में रणबीर के साथ अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय नजर आई थीं। वहीं, शाहरुख खान का कैमियो था। 2016 में आई इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया था, जिसे वूट पर देखा जा सकता है। इस फिल्म को IMDb पर 5.8 रेटिंग मिली है और यह बॉक्स ऑफिस पर करीब 113 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही थी।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    'तू झूठी मैं मक्कार' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें श्रद्धा और रणबीर के किरदार प्यार का नाटक करते-करते असल में प्यार कर बैठते हैं। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर किसी बड़ी फिल्म से टक्कर नहीं है और ऐसे में इसे फायदा मिल सकता है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    शाहरुख खान
    आलिया भट्ट
    रणबीर कपूर
    श्रद्धा कपूर

    शाहरुख खान

    'पठान' बनी सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, 'बाहुबली 2' को पीछे छोड़ा पठान फिल्म
    शाहरुख खान की सुरक्षा में चूक, मन्नत में दाखिल हुए 2 अनजान शख्स; गिरफ्तार  मुंबई पुलिस
    शाहरुख खान की 'जवान' के लिए राम चरण से किया गया संपर्क- रिपोर्ट  जवान फिल्म
    शाहरुख खान अप्रैल में 7 दिनों तक करेंगे सलमान खान की 'टाइगर 3' की शूटिंग सलमान खान

    आलिया भट्ट

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: महिलाओं को लड़ने और उड़ने का हौसला देते हैं बॉलीवुड के ये गाने  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
    रणबीर-आलिया की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का सीक्वल कब आएगा? अयान मुखर्जी ने बताया रणबीर कपूर
    श्रीदेवी के 'चांदनी' लुक को रिक्रिएट करेंगी आलिया भट्ट, रोमांटिक गाने में पहनेंगी शिफॉन साड़ी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    प्रियंका चोपड़ा 'सिटाडेल' के बाद 'अज्यूम नथिंग' में नजर आएंगी, अपने बैनर के तले करेंगी निर्माण  प्रियंका चोपड़ा

    रणबीर कपूर

    'तू झूठी मैं मक्कार' की एडवांस बुकिंग शुरू, सोशल मीडिया पर फिर हुई ट्रेंड श्रद्धा कपूर
    श्रद्धा कपूर ने दिया 'स्त्री 2' को लेकर अपडेट, बताया कैसे हुईं 'स्त्री' के लिए राजी  श्रद्धा कपूर
    रणबीर-श्रद्धा की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' की रिलीज तारीख में नहीं होगा कोई बदलाब श्रद्धा कपूर
    रणबीर-श्रद्धा की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में कैमियो रोल में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन- रिपोर्ट कार्तिक आर्यन

    श्रद्धा कपूर

    जन्मदिन विशेष: श्रद्धा कपूर की इन 5 फिल्मों को मिली है IMDb पर सबसे ज्यादा रेटिंग  जन्मदिन विशेष
    जन्मदिन विशेष: श्रद्धा कपूर अपनी फिटनेस के लिए फॉलो करती हैं यह डाइट और एक्सरसाइज प्लान डाइट
    सिनेप्रेमियों के लिए धमाकेदार होगा मार्च का महीना, सिनेमाघरों और OTT पर दस्तक देंगी ये फिल्में अजय देवगन
    रणबीर-श्रद्धा की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का गाना 'शो मी द ठुमका' रिलीज रणबीर कपूर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023