Page Loader
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट ने 'इश्क तेरा तड़पावे' गाने पर किया डांस, करीना-करिश्मा ने दिया साथ 
रणबीर-आलिया ने 'इश्क तेरा तड़पावे' गाने पर किया डांस

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट ने 'इश्क तेरा तड़पावे' गाने पर किया डांस, करीना-करिश्मा ने दिया साथ 

Feb 20, 2025
02:51 pm

क्या है खबर?

रीमा जैन के बेटे और अभिनेता आदर जैन की शादी की रस्में 19 फरवरी को एक भव्य मेहंदी समारोह के साथ शुरू हुईं। इस समारोह में कपूर खानदान के तमाम सदस्य और करीबी शामिल हुए। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को 'इश्क तेरा तड़पावे' गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान करिश्मा कपूर और करीना कपूर ने भी जबरदस्त ठुमके लगाए।

वीडियो

आदर और अलेखा की भी दिखी झलक

सामने आए वीडियो में आदर और उनकी होने वाली पत्नी अलेखा आडवाणी भी नजर आ रही हैं। एक अन्य वीडियो में करिश्मा को नीतू कपूर के साथ 'मेहंदी है रचने वाली' गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि आदर और अलेखा इससे पहले जनवरी, 2025 में गोवा में एक निजी समारोह में शादी कर चुके हैं। जोड़े ने सितंबर, 2024 में सगाई करने से पहले नवंबर, 2023 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो