NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कोरोना वायरस संक्रमित मिले रणबीर कपूर, मां नीतू ने की पुष्टि
    मनोरंजन

    कोरोना वायरस संक्रमित मिले रणबीर कपूर, मां नीतू ने की पुष्टि

    कोरोना वायरस संक्रमित मिले रणबीर कपूर, मां नीतू ने की पुष्टि
    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 09, 2021, 01:29 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कोरोना वायरस संक्रमित मिले रणबीर कपूर, मां नीतू ने की पुष्टि

    अभिनेता रणबीर कपूर की तबीयत ठीक नहीं है। उनको कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। इस बात की पुष्टि उनकी मां और अभिनेत्री नीतू सिंह ने की है। नीतू ने इंस्टाग्राम पर रणबीर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'आप लोगों की दुआओं के लिए शुक्रिया। रणबीर कोरोना पॉजिटिव हैं। उसका इलाज चल रहा है और वह ठीक हो रहा है। रणबीर घर पर ही क्वारंटीन हो गया है और पूरी सावधानियां बरत रहा है।'

    यहां देखिए नीतू का पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by neetu54 on March 9, 2021 at 12:45 pm IST

    रणबीर की तबीयत ठीक नहीं है- रणधीर कपूर

    नीतू द्वारा रणबीर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि से पहले रणबीर के चाचा रणधीर कपूर का बयान सामने आया था। जब पिंकविला ने रणधीर से पूछा कि क्या रणबीर के कोरोना संक्रमित पाए जाने की खबरें सच हैं तो उन्होंने कहा, "हां, रणबीर की तबीयत ठीक नहीं है, लेकिन मुझे इस बारे में सही-सही जानकारी नहीं है कि उन्हें क्या हुआ है।" रणधीर ने यह भी कहा था कि वह फिलहाल शहर में नहीं हैं।

    दिल्ली से विज्ञापन की शूटिंग कर मुंबई लौटे थे रणबीर

    रणबीर हाल ही में एक विज्ञापन की शूटिंग के लिए दिल्ली आए थे। शूट खत्म कर मुंबई लौटने के बाद उन्होंने आलिया के साथ भी एक विज्ञापन की शूटिंग की है। इसके बाद टेस्ट कराने पर उन्हें पता चला कि वह कोरोना से ग्रस्त हो गए हैं। हाल ही में आलिया को 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर भी रणबीर के साथ देखा गया था। ऐसे में सोशल मीडिया पर प्रशसकों को आलिया की चिंता भी सताने लगी है।

    पिछले साल नीतू भी हुई थीं कोरोना का शिकार

    बता दें कि बीते साल दिसंबर में रणबीर की मां और अभिनेत्री नीतू कपूर भी कोरोना वायरस का शिकार हो गई थीं। फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग के दौरान वह संक्रमण की चपेट में आई थीं। नीतू फिल्म की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ गई थीं। इसके बाद रण्बाीर ने मां के मुंबई लौटने का इंतजाम किया था। उन्हें एयर एम्बुलेंस से मुंबई लाया गया था। हालांकि, अच्छी बात यह है कि अब नीतू पूरी तरह स्वस्थ हैं।

    कोरोना की चपेट में आ चुके हैं कई सितारे

    रणबीर से पहले बॉलीवुड के कई सितारे कोरोना महामारी का शिकार हो चुके हैं। इसमें महानायक अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल है। उनकी बहू ऐश्वर्या राय, बेटे अभिषेक बच्चन और पोती आराध्या को भी कोरोना हो चुका है। अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, वरुण धवन, कृति सैनन, कनिका कपूर, मनीष पॉल, किरण कुमार और पूरब कोहली भी कोरोना से पीड़ित हो चुके हैं।

    आलिया से शादी को लेकर भी सुर्खियों में हैं रणबीर

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अफेयर की खबरें लंबे समय से आ रही हैं। पिछले कुछ दिनों से दोनों की शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं। कुछ ही समय पहले आलिया से शादी के प्लान के बारे में रण्बाीर से सवाल पूछा गया था। इस पर उन्होंने कहा था, "अगर हमारी जिंदगी में यह महामारी नहीं आई होती तो अब तक शादी हो चुकी होती। मैं अपनी जिंदगी में इस लक्ष्य पर जल्द ही टिक मार्क करना चाहता हूं।"

    भारत में बढ़ रहे है कोरोना संक्रमण के मामले

    भारत में फिर से कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15,388 नए केस सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। यहां अब तक 22,28,471 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 52,500 लोगों की मौत हुई है। नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 8,744 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं, 22 मरीजों ने इस बीमारी से दम तोड़ दिया।

    पिता और चाचा को खो चुके हैं रणबीर

    पिछले साल 30 अप्रैल को रणबीर के पिता ऋषि कपूर का कैंसर से निधन हो गया था,वहीं, इस साल 9 फरवरी को उनके चाचा राजीव कपूर की हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    नीतू कपूर

    ताज़ा खबरें

    दूसरा वनडे: दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे टी-20 मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  भारतीय क्रिकेट टीम
    दूसरा टी-20: भारत ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    हॉकी विश्व कप: जर्मनी ने बेल्जियम को पेनल्टी शूटआउट में हराकर तीसरी बार जीता खिताब  हॉकी विश्व कप

    नीतू कपूर

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कब दिखाएंगे बेटी की पहली तस्वीर? लिया यह फैसला रणबीर कपूर
    पहले बच्चे के माता-पिता बने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, बेटी का हुआ जन्म आलिया भट्ट
    मां-बेटे के रिश्ते पर आधारित फिल्म में दिखेंगे सनी कौशल और नीतू कपूर बॉलीवुड समाचार
    अपनी 250 रुपये की पहली कमाई मां के चरणों में रख दी थी- रणबीर कपूर सेलिब्रिटी गॉसिप

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023