Loading...
'राणाबाली' का ट्रेलर: खूंखार बागी बने विजय देवरकोंडा, 'जायम्मा' बनीं रश्मिका मंदाना ने दिल जीता

'राणाबाली' का ट्रेलर: खूंखार बागी बने विजय देवरकोंडा, 'जायम्मा' बनीं रश्मिका मंदाना ने दिल जीता

Oct 08, 2026
09:38 pm

क्या है खबर?

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राणाबाली' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। राहुल संक्रित्यान द्वारा निर्देशित, यह एक पीरियड एक्शन-ड्रामा है जिसकी कहानी 18वीं और 19वीं सदी के बैकड्रॉप पर बनी है। इसमें दक्षिण भारत में पड़े भीषण अकाल और ब्रिटिश हुकूमत के क्रूर शासन को दिखाया गया है। फिल्म का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा किया गया है। मशहूर हॉलीवुड अभिनेता अर्नोल्ड वोस्लू भी इसका हिस्सा हैं। वह 'सर थियोडोर हेक्टर' का किरदार निभा रहे हैं।

ट्रेलर

जानिए कैसा है ट्रेलर और कब आ रही फिल्म

'राणाबाली' का ट्रेलर 3 मिनट 47 सेकंड लंबा है, जो दिखाता है कि कैसे ब्रिटिश हुकूमत और सात समंदर पार से आए लोग भारतीयों का दमन करते हैं। उनकी जमीन छीनकर उनपर अत्याचार करते हैं।

आदिवासी योद्धा सिंगनामाला बोब्बिली राणाबाली के किरदार में विजय बागी योद्धा बनकर आते हैं और ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ जंग छेड़ते हैं। वहीं, रश्मिका उनकी पत्नी 'जायम्मा' के किरदार में साहसी नजर आती हैं।

फिल्म 16 अक्टूबर, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्रेलर

ADVERTISEMENT