Loading...
विजय देवरकोंडा के बचाव में उतरे 'रणबाली' के सह-अभिनेता, रश्मिका की प्रभास से कर दी तुलना
विजय देवरकोंडा की तारीफ करते नहीं थके 'रणबाली' के सह-कलाकार

विजय देवरकोंडा के बचाव में उतरे 'रणबाली' के सह-अभिनेता, रश्मिका की प्रभास से कर दी तुलना

Nov 27, 2026
06:31 pm

क्या है खबर?

अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के लिए आलोचना और ट्रोलिंग कोई नई बात नहीं है। हालांकि, पिछले महीने जब यह जोड़ी करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में एक साथ नजर आई, तो उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं और उन्हें लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे। अब उनकी फिल्म 'रणबाली' के सह-कलाकार किशोर कुमार पोलिमेरा ने एक पॉडकास्ट में इस जोड़ी का बचाव किया है। साथ ही, उन्होंने विजय को बेहद अच्छा इंसान बताया।

तारीफ

किशोर ने की विजय की जमकर तारीफ

किशोर से जब पूछा गया कि असल जिंदगी में विजय कैसे हैं, खासकर तब जब ऑनलाइन उनके बारे में लोगों की अलग ही धारणा बनी हुई है।

इस पर उन्होंने कहा, "विजय बहुत प्यारे इंसान हैं, सच में। लोग उनके बारे में जो भी सोचते या कहते हैं, वह उससे बिल्कुल अलग हैं। लोगों को जो कहना है, कहने दें। जब तक उन्हें दर्शकों का समर्थन हासिल है, तब तक इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई क्या सोचता है।"

तुलना

किशोर ने की रश्मिका की प्रभास से तुलना

किशोर ने रश्मिका के बारे में भी बात की और उनके स्वभाव की तुलना प्रभास से की।

उन्होंने कहा, "हमारे सर्वश्रेष्ठ हीरोज की बात करें, तो आप जानते हैं कि प्रभास कितने प्यारे और मिलनसार हैं? रश्मिका भी बिल्कुल उनके जैसी ही हैं। उनमें जरा भी घमंड नहीं है। असल में, वह तो विजय से भी ज्यादा प्यारी हैं।"

आखिरी में किशोर ने कहा कि विजय एक बेहतरीन इंसान हैं।

ADVERTISEMENT

जानकारी

कब हुई विजय-रश्मिका की शादी?

बता दें रश्मिका और विजय ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2026 की शुरुआत में उदयपुर में शादी कर ली थी। शादी के बाद दोनों पहली बार फिल्म 'रणबाली' में एक साथ नजर आए थे।

ADVERTISEMENT