राणा दग्गुबाती का 'ये जवानी है दीवानी' के कैमियो पर खुलासा- मुझे उठा ले गए रणबीर
क्या है खबर?
दक्षिण भारतीय सिनेमा और बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राणा दग्गुबाती ने हल ही में फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में अपने कैमिया के बारे में बात की है। मुंबई के महबूब स्टूडियो में IFP कार्यक्रम के दौरान उन्होंने इस फिल्म के मजेदार पर्दे के पीछे के किस्से साझा किए। अभिनेता ने बताया कि रणबीर कपूर और निर्देशक अयान मुखर्जी के साथ दोस्ती की वजह से उन्हें फिल्म में कैमियाे मिला। उन्होंने मजाकिया अंदाज में इस अनुभव को अपहरण जैसा बताया।
राणा
ये लोग मेरे होटल के कमरे में आ गए- राणा
राणा ने कहा, "मैं रणबीर और अयान का दोस्त हूं। उस रोल के लिए किसी बड़े स्टार को लिया जाना था, लेकिन उसने मना कर दिया। ये लोग मेरे होटल के कमरे में आ गए और मैं किसी दूसरी फिल्म की शूटिंग कर रहा था। उन्होंने मानो मुझे किडनैप ही कर लिया और कहा कि आज रात तुम्हें हमारे साथ उदयपुर चलना होगा। वे मुझे फ्लाइट से ले गए, मेरे साथ वो सीन शूट किया और मैं वापस आ गया।"
बयान
अपने कैमिया के बारे में क्या बोले राणा?
राणा को ये नहीं याद है कि उन्होंने फिल्म में क्या शूट किया।
उन्होंने कहा, "मुझे धुंधला-सा याद है कि रात में कुछ हुआ था। मैंने कुछ शूट किया और सुबह मैं वापस एक दूसरे सेट पर पहुंच गया तो मुझे लगा कि जरूर कुछ हुआ है।"
अभिनेता ने कहा कि उन्हें कैमियो किरदारों के बारे में इतना ही याद रहता है। बता दें कि राणा इस फिल्म में शादी कवर करने वाले फोटोग्राफर विक्रम जायसवाल की भूमिका में थे।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें वीडियो
#RanaDaggubati Opens Up About His Cameo in #YehJawaaniHaiDeewani During A Panel Discussion At #IFPSeason16 pic.twitter.com/IwLHgQFiun
— Bollywood Helpline (@BollywoodH) October 24, 2026