Loading...
ऑस्कर की दौड़ में शामिल फिल्म 'वी वर हियर' से जुड़े राणा दग्गुबाती और निखिल आडवाणी
राणा दग्गुबाती और निखिल आडवाणी बने इस शॉर्ट फिल्म का हिस्सा

ऑस्कर की दौड़ में शामिल फिल्म 'वी वर हियर' से जुड़े राणा दग्गुबाती और निखिल आडवाणी

लेखन सयाली
Nov 21, 2026
05:59 pm

क्या है खबर?

अभिनेता राणा दग्गुबाती और निर्माता निखिल आडवाणी ऑस्कर की दौड़ में शामिल शॉर्ट फिल्म 'वी वर हियर' से बतौर कार्यकारी निर्माता जुड़ गए हैं। प्रणव भसीन के निर्देशन में बनी ये 11 मिनट की कॉमेडी फिल्म 3 बुजुर्गों की कहानी है, जो मशीनों के इंसानों की नौकरी छीनने के विरोध में घरेलू उपकरणों का रूप धर लेते हैं। साल 2027 के ऑस्कर की लॉन्गलिस्ट में शामिल इस फिल्म से प्रियंका चोपड़ा और एंड्रयू स्कॉट भी जुड़े हैं।

फिल्म

20 से ज्यादा पुरस्कार जीत चुकी है फिल्म

इस शॉर्ट फिल्म के कार्यकारी निर्माताओं में एंड्रयू स्कॉट, नाटककार और कार्यकर्ता V, पीटर एस किम, नेहा कौल और नलिनी शर्मा सहित कई अन्य हस्तियां शामिल हैं।

इसे 80 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में दिखाया गया है और इसने 20 से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

निखिल ने कहा, "एक भारतीय शॉर्ट फिल्म को फेस्टिवल सर्किट में धूम मचाते हुए देखना, एक फिल्म निर्माता के तौर पर मेरे लिए बेहद रोमांचक रहा है। प्रणव भसीन ने कुछ खास बनाया है।"

राणा

इस फिल्म ने क्यों खींचा राणा का ध्यान?

राणा ने इस फिल्म के बारे में कहा, "10 मिनट में कुछ ऐसा बनाना जो मजेदार भी हो और सोचने पर मजबूर भी कर दे, इसके लिए हिम्मत और हुनर ​​की जरूरत होती है। यही वजह है कि 'वी वर हियर' ने मेरा ध्यान खींचा।"

निर्माता यश गोंसाई ने कहा कि निखिल और राणा का जुड़ना उस उम्मीद से कहीं बढ़कर था, जो उन्होंने फिल्म बनाना शुरू करते समय सीमित बजट को ध्यान में रखकर की थी।

ADVERTISEMENT