LOADING...
धर्मा प्रोडक्शंस का बड़ा दांव, अब राणा दग्गुबाती और अक्षय कुमार की जोड़ी रचेगी इतिहास
राणा दग्गुबाती और अक्षय कुमार की जोड़ी मचाएगी धमाल

धर्मा प्रोडक्शंस का बड़ा दांव, अब राणा दग्गुबाती और अक्षय कुमार की जोड़ी रचेगी इतिहास

Apr 22, 2026
04:26 pm

क्या है खबर?

'बाहुबली' फ्रैंचाइजी की ऐतिहासिक सफलता के बाद प्रशसंकों को राणा दग्गुबाती के एक और दमदार किरदार का बेसब्री से इंतजार था। अब वो इंतजार खत्म होने वाला है। अभिनेता जल्द ही उज्जैन की रहस्यमयी पृष्ठभूमि पर आधारित एक महत्वाकांक्षी ऐतिहासिक थ्रिलर में नजर आएंगे, जो समृद्ध इतिहास और रोमांच का एक अनोखा मिश्रण होगी। इससे भी खास बात ये है कि इसमें वो अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंंगे।

उत्साह

अक्षय की एंट्री से बढ़ा फिल्म का कद

इस फिल्म को लेकर उत्साह तब और बढ़ गया, जब 'भूत बंगला' स्टार अक्षय कुमार इस बड़े बजट के प्रोजेक्ट से जुड़े। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन 'कार्तिकेय 2' वाले चंदू मोंडेती करेंगे, जो प्राचीन रहस्यों को पर्दे पर उतारने के लिए मशहूर हैं। फिल्म को पैन-इंडिया स्तर पर भव्य बनाने की तैयारी है और चर्चा है कि इसमें एक टॉप सुपरस्टार का शानदार कैमियो भी देखने को मिल सकता है।

धमाल

प्राचीन रहस्यों के साथ पैन-इंडिया धमाल

धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा समर्थित ये प्रोजेक्ट एक बड़े 'पैन-इंडिया' कैनवास पर तैयार किया जा रहा है। निर्देशक चंदू मोंडेती के हाथों में है, जो प्राचीन रहस्यों को थ्रिलर के साथ पिरोने के लिए जाने जाते हैं। बेहतरीन प्रतिभा और भव्य पैमाने के इस अनूठे मेल ने इसे हाल के समय की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बना दिया है। फिल्म की शूटिंग और बाकी स्टारकास्ट को लेकर जल्द ही बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

Advertisement

फिल्में

तीसरी बार साथ आ रहे अक्षय और राणा 

राणा-अक्षय की जुगलबंदी पहली बार निर्देशक नीरज पांडे की फिल्म 'बेबी' में देखने को मिली थी। जहां अक्षय कुमार लीड रोल में थे, वहीं राणा दग्गुबाती ने 'जय' के किरदार में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से सबको चौंका दिया था। इसके बाद फिल्म 'हाउसफुल 5' के लिए दोनों साथ आए, जिसमें अक्षय के साथ-साथ राणा ने भी साबित कर दिया कि वो कॉमेडी में भी उस्ताद हैं। अब ये सुपरहिट जोड़ी अपनी तीसरी फिल्म के साथ वापसी कर रही है।

Advertisement

फिल्म

अक्षय की 'भूत बंगला' का बाॅक्स ऑफिस पर कब्जा

अक्षय फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में अक्षय ने एक बार फिर दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों का दिल जीत लिया है। इसके जरिए निर्देशक प्रियदर्शन और अक्षय की जाेड़ी ने 14 साल बाद वापसी की है। राजपाल यादव, परेश रावल और वामिका गब्बी ने भी इसमें अहम भूमिका निभाई है। फिल्म ने 5 दिन में 70 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

Advertisement