NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रमेश तौरानी की 'रेस 4' में शामिल होंगे सलमान खान? निर्माता बोले- हम जल्द करेंगे घोषणा   
    अगली खबर
    रमेश तौरानी की 'रेस 4' में शामिल होंगे सलमान खान? निर्माता बोले- हम जल्द करेंगे घोषणा   
    सलमान खान बनेंगे 'रेस 4' का हिस्सा?

    रमेश तौरानी की 'रेस 4' में शामिल होंगे सलमान खान? निर्माता बोले- हम जल्द करेंगे घोषणा   

    लेखन पलक
    Jun 23, 2024
    06:22 pm

    क्या है खबर?

    फिल्म निर्माता रमेश तौरानी ने बॉलीवुड को 'रेस' जैसी एक्शन-क्राइम थ्रिलर फ्रेंचाइजी से नवाजा था। फ्रेंचाइजी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था।

    जहां पहली दो किस्तों में सैफ अली खान मुख्य भूमिका में थे, वहीं 'रेस 3' में सलमान खान नजर आए थे।

    यह फ्रेंचाइजी फिर सुर्खियों में हैं क्योंकि तौरानी ने 'रेस 4' को लेकर जानकारी दी है।

    अब सवाल उठ रहा है कि क्या सलमान 'रेस 4' में वापसी करेंगे? चलिए जानते हैं निर्माता ने क्या कहा।

    बयान

    सलमान की वापसी पर संदेह

    PTI से बात करते हुए तौरानी ने पुष्टि कि है कि 'रेस 4' दर्शकों का मनोरंजन करने वापस आएगी।

    तौरानी बोले, "'रेस 4' के लिए स्क्रिप्ट तैयार है, हम जल्द ही फिल्म की कास्टिंग की घोषणा करेंगे। कलाकार नए होंगे। मैं अभी इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता कि सलमान इसका हिस्सा होंगे या नहीं।"

    फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगी। उन्होंने खुलासा किया कि अभी यह तय नहीं है कि इसका निर्देशन कौन करेगा।

    रेस

    'रेस' फ्रेंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर किया अच्छा प्रदर्शन 

    टिप्स फिल्म्स के बैनर तले बनी 'रेस' फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2008 में रिलीज फिल्म 'रेस' से हुई थी। सैफ, कैटरीना कैफ, अक्षय खन्ना और बिपाशा बसु की फिल्म को खूब प्यार मिला था।

    इसकी सफलता के बाद साल 2013 में निर्माता 'रेस 2' लाए थे, जिसमें अनिल कपूर और सैफ थे।

    वहीं साल 2018 में सिनेमाघरों में 'रेस 3' आई, जिसमें सलमान और बॉबी देओल दिखे। इसने नकारात्मक समीक्षाओं के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया।

    घोषणा

    'भूत पुलिस'- 'सोल्जर' का भी आएगा सीक्वल

    'रेस 4' के अलावा, तौरानी ने साल 2021 में आई फिल्म 'भूत पुलिस' और साल 1998 की फिल्म 'सोल्जर' के सीक्वल की भी पुष्टि की।

    उन्होंने कहा, "हम 'भूत पुलिस' और 'सोल्जर' का सीक्वल भी बनाएंगे। इसके बारे में आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी।"

    बता दें, बॉबी और प्रीति जिंटा अभिनीत 'सोल्जर' उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। वहीं दूसरी ओर सैफ-अर्जुन कपूर अभिनीत 'भूत पुलिस' को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था।

    नई फिल्म

    वरुण धवन के साथ फिल्म बनाने की योजना-तौरानी

    अपनी सफल फिल्मों के सीक्वल की पुष्टि के साथ ही तौरानी ने खुलासा किया कि वह वरुण धवन और उनके पिता डेविड धवन के साथ एक फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं।

    इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है।

    तौरानी के अनुसार, यह एक मनोरंजक प्रेम कहानी होगी, जिसका संगीत बेहतरीन होगा। निर्माता ने बताया कि इस फिल्म का निर्माण जल्द ही शुरू होने वाला है।

    जानकारी

    तौरानी की फिल्म 'इश्क विश्क रिबाउंड' हुई रिलीज

    बता दें, तौरानी के प्रोडक्शन हाउस टिप्स फिल्म्स द्वारा निर्मित 'इश्क विश्क रिबाउंड' हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में पश्मीना रौशन, जिबरान खान, और नैना ग्रेवाल मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सलमान खान
    बॉलीवुड समाचार
    रेस 3 फिल्म

    ताज़ा खबरें

    ISRO ने लॉन्च किया सैटेलाइट EOS-09, हर मौसम में भेजेगा सटीक तस्वीरें  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी

    सलमान खान

    सलमान खान फायरिंग मामला: मुंबई क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता, 5वां आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार  मुंबई पुलिस
    रश्मिका मंदाना बनीं सलमान खान की जोड़ीदार, पहली बार फिल्म 'सिकंदर' में दिखेंगे दोनों साथ रश्मिका मंदाना
    'सिकंदर' का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं रश्मिका मंदाना, कहा- मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं  रश्मिका मंदाना
    सलमान खान को लेकर मिथुन चक्रवर्ती का दावा, कहा- गारंटी है शादी नहीं करेगा मिथुन चक्रवर्ती

    बॉलीवुड समाचार

    अनुराग कश्यप ने की रणबीर कपूर की तारीफ, कहा- मैं उनकी हर फिल्म देखता हूं रणबीर कपूर
    रत्ना पाठक के घरवाले थे नसीरुद्दीन के खिलाफ, कहा- एक तो एक्टर, ऊपर से ऐसी शक्ल रत्ना पाठक
    'एक विलेन रिटर्न्स' ही नहीं, इन फिल्मों में मुख्य कलाकार बदलना निर्माताओं को पड़ा भारी जॉन अब्राहम
    अजय देवगन सहित ये बॉलीवुड अभिनेता रैपर बनकर मचा चुके हैं धमाल  रणवीर सिंह

    रेस 3 फिल्म

    'रेस 4' की शूटिंग साल के अंत में होगी शुरू, स्क्रिप्टिंग के बाद फाइनल होगी कास्ट बॉलीवुड समाचार
    'बजरंगी भाईजान' से 'संजू' तक, इन फिल्मों ने भी ओपनिंग वीकेंड में कमाए 100 करोड़ रुपये बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025