Loading...
'रामायण' ने लगाई लंबी छलांग, 'धुरंधर 2' को पछाड़ बनी दूसरी सबसे कमाऊ भारतीय फिल्म
कमाई में 'रामायण' ने दी 'धुरंधर 2' को मात

'रामायण' ने लगाई लंबी छलांग, 'धुरंधर 2' को पछाड़ बनी दूसरी सबसे कमाऊ भारतीय फिल्म

Nov 29, 2026
04:14 pm

क्या है खबर?

रणबीर कपूर अभिनीत महाकाव्य 'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान खड़ा कर दिया है कि बड़े-बड़े रिकॉर्ड हवा में उड़ते दिख रहे हैं। महज 24 दिनों में दुनियाभर से 1,814 करोड़ से अधिक की कमाई कर इस फिल्म ने 'धुरंधर 2' के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है और इतिहास रचते हुए दूसरी सबसे बड़ी कमाऊ भारतीय फिल्म बन गई है। दर्शकों के अपार प्यार के चलते अब सबकी नजरें इसके अगले बड़े पड़ाव पर टिकी हैं।

रिकॉर्ड

'रामायण' ने तोड़ा 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड

सैकनिल्क के मुताबिक, 'रामायण' ने भारत में 1,015.20 करोड़ और विदेशों में 602 करोड़ रुपये कमाए हैं, जिससे दुनियाभर में इसकी कुल कमाई 1,814 करोड़ रुपये हो गई है।

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' (1,742 करोड़) और प्रभास की 'बाहुबली 2' (1,788 करोड़) को पीछे छोड़ने के बाद, अब यह फिल्म रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के लाइफटाइम कलेक्शन (1,813.39 करोड़) को भी पछाड़कर दूसरी सबसे कमाऊ भारतीय फिल्म बन गई है।

अगला लक्ष्य

अब आमिर खान की 'दंगल' पर नजर

'धुरंधर 2' की दुनियाभर में 1,813.39 करोड़ रुपये की कमाई को पीछे छोड़कर नितेश तिवारी की 'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर एक और बड़ा मील का पत्थर पार कर लिया है।

रफ्तार पकड़े इस फिल्म ने पहले हफ्ते 944 करोड़ और तीसरे हफ्ते तक 1,755 करोड़ रुपये बटोरकर अपनी ताकत दिखा दी थी।

अब 'रामायण' के सामने सिर्फ एक ही बड़ा पहाड़ बाकी है आमिर खान की 'दंगल', जिसने 2,070.30 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था।

ADVERTISEMENT