Loading...
पाकिस्तान में 'रामायण' की गूंज, VFX; रणबीर-यश की एंट्री और साई की सादगी पर लट्टू यूट्यूबर
पाकिस्तान में भी छाया 'रामायण' का ट्रेलर

पाकिस्तान में 'रामायण' की गूंज, VFX; रणबीर-यश की एंट्री और साई की सादगी पर लट्टू यूट्यूबर

Jul 31, 2026
07:06 pm

क्या है खबर?

फिल्म निर्देशक नितेश तिवारी की 'रामायण' इस साल की सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। 30 जुलाई को फिल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसके बाद से ही इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। ये ट्रेलर सिर्फ भारतीय दर्शकों को ही रोमांचित नहीं कर रहा, बल्कि इसकी गूंज सरहद पार भी सुनाई दे रही है। पाकिस्तान के दर्शक भी इस महाकाव्य के दृश्यों, VFX और कलाकारों की अदाकारी पर फिदा नजर आ रहे हैं।

तारीफ

"एक पाकिस्तानी होकर भी मैं रोमांचित हूं"

पाकिस्तानी यूट्यूबर माविया उमर फारूकी ने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर पर कहा, "एक पाकिस्तानी दर्शक के तौर पर कहूं तो 'रामायण' का ट्रेलर शानदार है। समझ नहीं आता कि भारत और बॉलीवुड के पास इतना पैसा कहां से आ रहा है। 1,000 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का भव्य पैमाना और हॉलीवुड स्तर के महंगे VFX साफ दिखते हैं। ये भारतीय सिनेमा और हिंदू धर्म का इतिहास है, फिर भी एक पाकिस्तानी होकर मैं इसे देखकर बेहद उत्साहित हूं।"

असर

रणबीर-यश की धमाकेदार एंट्री ने भी किया प्रभावित

माविया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि, इस पर कई लोगाें ने कमेंट कर बजट का आंकड़ा सही करते हुए बताया कि इस 2 हिस्सों वाले प्रोजेक्ट की कुल लागत लगभग 4,000 करोड़ रुपये रखी गई है।

माविया ट्रेलर में रणबीर कपूर और यश की एंट्री के तरीके से भी काफी प्रभावित हुए। उनके मुताबिक, ये फिल्म भारतीय सिनेमा में इस पैमाने पर पहले कभी किए गए प्रयासों से बिल्कुल अलग नजर आती है।

ADVERTISEMENT

सराहना

सिनेमैटोग्राफी और यश के लुक की तारीफ

ट्रेलर के बेहतरीन दृश्यों और कैमरे के काम पर यूट्यूबर ने कहा, "देखकर लगता है कमाल का कैमरा इस्तेमाल किया है, बहुत गहराई भरा ट्रेलर है। दोनों कलाकारों का अभिनय मुख्य चर्चा रहेगा। ये देखना दिलचस्प होगा कि अदाकारी में रणबीर कपूर और यश में से कौन आगे रहता है।"

उधर दूसरे मशहूर पाकिस्तानी यूट्यूबर हसनात खान कन्नड़ सुपरस्टार यश के 'रावण' रूप पर फिदा होकर बोले, "रावण तो अद्भुत दिख रहा है, क्या लाजवाब ट्रेलर है।"

ADVERTISEMENT

एक्शन

'रामायण' के एक्शन और साई पल्लवी का दिव्य अंदाज भी चर्चा में

हसनात ने एक्शन दृश्यों के तकनीकी काम, VFX) और स्टंट्स की तारीफ करते हुए कहा, "विजुअल्स वाकई बहुत शानदार हैं।"

'पाकिस्तानी रिएक्शन बॉय' यूट्यूबर ने फिल्म के किरदारों की एंट्री की सराहना की और कहा, "रणबीर और रावण की एंट्री बेहतरीन थी, लेकिन साई पल्लवी (सीता) का अंदाज एकदम दिव्य लगा। इसमें वो सब देखने को मिलेगा, जो पहले छूट गया था।"

दूसरी ओ 'ईमान मोज्जम एंटरटेनमेंट' ने साई पल्लवी की सादगी और पारंपरिक लुक की जमकर तारीफ की।

ADVERTISEMENT