Loading...
'रामायण' के 2D-3D वर्जन के टिकटों में आएगी गिरावट, इस दिन से घटेगी कीमत
'रामायण' के टिकटों की कीमत इस दिन से कम होगी

'रामायण' के 2D-3D वर्जन के टिकटों में आएगी गिरावट, इस दिन से घटेगी कीमत

Nov 19, 2026
07:08 pm

क्या है खबर?

नितेश तिवारी की निर्देशित फिल्म 'रामायण' का पहला भाग सिनेमाघरों में 2 हफ्ते पूरे कर चुका है। इस पौराणिक-महाकाव्य में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश मुख्य किरदारों में हैं। वर्ड ऑफ माउथ की बदौलत यह सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। हालांकि, दर्शकों का एक वर्ग फिल्म के महंगे टिकटाें के कारण सिनेमाघरों से दूर रहा होगा। ऐसे में नया अपडेट है कि 20 नवंबर से 'रामायण' के 2D और 3D वर्जन के टिकट सस्ते किए जा रहे हैं।

अवसर

'रामायण' को सस्ते टिकट पर देखने का मौका

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, 'रामायण' को सिनेमाघरों में देखने के लिए अब कम पैसे खर्च करने होंगे।

एक सूत्र ने कहा, "सिनेमाघरों को बताया गया है कि कल, 20 नवंबर से, उन्हें 'रामायण' के लिए ब्लॉकबस्टर या पॉपुलर टिकट रेट चार्ज करने की जरूरत नहीं है। इसके बजाय, वे 2D और 3D दोनों वर्जन के लिए रेगुलर वीकेंड रेट पर टिकट बेच सकते हैं। हालांकि, 3D वर्जन के लिए, सिनेमाघरों को टिकट की कीमत में लागू 3D चार्ज जोड़ने होंगे।"

मांग

IMAX वर्जन के लिए नहीं होगा बदलाव

सूत्र ने आगे कहा, "IMAX और दूसरे स्पेशल फॉर्मेट की कीमतें ज्यादा रहेंगी, क्योंकि इन फॉर्मेट में 'रामायण' देखने की जबरदस्त मांग है। इसलिए, 20 नवंबर को सिनेमाघरों को IMAX और दूसरे स्पेशल फॉर्मेट के लिए पॉपुलर वीकेंड रेट चार्ज करने को कहा गया है। हालांकि, शनिवार और रविवार को सिनेमाघरों को इन प्रीमियम फॉर्मेट के लिए ब्लॉकबस्टर वीकेंड रेट चार्ज करने होंगे।"

बता दें, 5 नवंबर को रिलीज 'रामायण' दुनियाभर में 1,500 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है।

ADVERTISEMENT