'रामायण' के प्रचार का अनोखा अंदाज, विदेश में एडवांस बुकिंग 32 करोड़ के पार
फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ अ लेजेंड' की टीम 5 नवंबर को होने वाली रिलीज से पहले अंतरराष्ट्रीय समीक्षकों को खास तोहफे भेज रही है। इन तोहफों को सुनहरे रंग के डिब्बों में पैक किया गया है। हर डिब्बे में आरके नारायण की किताब 'द रामायण' और भगवान राम व माता सीता की एक खूबसूरत तस्वीर रखी गई है। इस खास पहल के जरिए फिल्म की टीम रामायण की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाना चाहती है। रिलीज से पहले ये गिफ्ट बॉक्स सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।
विदेशी समीक्षकों को भेजे गए खास तोहफे
फिल्म के लिए तैयार किए गए योद्धा थीम वाले गिफ्ट सेट अंतरराष्ट्रीय समीक्षकों को पसंद आ रहे हैं। इनमें लेदर के बैग और सुनहरे रंग के कंपास भी शामिल हैं। एक समीक्षक ने इस पूरे गिफ्ट सेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। फिल्म की विदेश में एडवांस बुकिंग करीब 32 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। इसमें सबसे ज्यादा टिकट उत्तरी अमेरिका में बिके हैं, वहीं भारत में एडवांस बुकिंग से फिल्म ने 31.86 करोड़ रुपये कमाए हैं। PVR INOX के कार्यकारी निदेशक संजीव कुमार बिजली के मुताबिक, त्योहारों के दौरान रिलीज होने से परिवार फिल्म की जानी-पहचानी कहानी से आसानी से जुड़ पाएंगे।