'रामायण' मुफ्त में देखने का इंतजार कर रहे हैं? निर्माता नमित मल्होत्रा ने साफ की तस्वीर
क्या है खबर?
रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों में अभी से काफी उत्साह है। कई लोग फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद इसके OTT पर आने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि वे इसे घर बैठे देख सकें। कुछ दर्शक ऐसे भी हैं, जो फिल्म को मुफ्त में देखने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। अब फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने ऐसे लोगों को साफ संदेश दिया है। उन्होंने बताया कि फिल्म को लेकर उनकी क्या योजना है।
साफ संदेश
OTT पर कब आएगी 'रामायण'?
DD न्यूज को दिए इंटरव्यू में नमित से पूछा गया कि जो दर्शक सिनेमाघर जाने के बजाय 'रामायण' को OTT पर मुफ्त में देखने का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें कितना इंतजार करना होगा।
इस पर नमित ने कहा कि फिलहाल OTT रिलीज की कोई जल्दबाजी नहीं। वो चाहते हैं कि दर्शक फिल्म के शानदार संगीत और विजुअल्स का आनंद बड़े पर्दे पर ही लें। नमित ने बताया कि वो सामान्य OTT रिलीज प्रक्रिया का पालन नहीं कर रहे हैं।
खुलासा
अभी किसी OTT प्लेटफॉर्म को नहीं बेची गई 'रामायण'- निर्माता
नमित बोले, "मैं हमेशा से चाहता था कि इस फिल्म का अनुभव बड़े पर्दे पर किया जाए, ताकि दर्शक संगीत और विजुअल्स को सही मायने में महसूस कर सकें और उनका अनुभव ले सकें। हमारी ये फिल्म कई महीनों के बाद ही OTT पर आएगी, इसे लेकर कोई तत्काल योजना नहीं है। मैंने अभी किसी भी OTT प्लेटफॉर्म के साथ कोई डील नहीं की है और ना ही निकट भविष्य में ऐसी कोई डील करने का मेरा कोई इरादा है।"