Loading...
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज न होने पर भड़के फैंस, बोले- हर बार बहाना, हम मूर्ख नहीं
'रामायण' का ट्रेलर न आने से नाराज हुए लोग

'रामायण' का ट्रेलर रिलीज न होने पर भड़के फैंस, बोले- हर बार बहाना, हम मूर्ख नहीं

Jul 24, 2026
05:21 pm

क्या है खबर?

रणबीर कपूर की पौराणिक फिल्म 'रामायण' को लेकर सोशल मीडिया पर नाराजगी देखने को मिल रही है। इसका कारण फिल्म का ट्रेलर है जो 24 जुलाई को रिलीज होना था, लेकिन ऐन मौके पर निर्माताओं ने अपने फैसले को बदल दिया। करीब 4,000 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई इस फिल्म की झलक देखने के लिए हर कोई बेताब है। ऐसे में जब ट्रेलर नहीं आया, तो लोगों ने निर्माताओं के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की है।

प्रतिक्रिया

निर्माताओं पर भड़के सोशल मीडिया यूजर

एक यूजर ने नाराजगी जताते हुए लिखा, 'तुमने पश्चिम में ट्रेलर दिखाया, मीडिया के लिए प्राइवेट स्क्रीनिंग की। आम दर्शकों का क्या?।'

दूसरे ने लिखा, 'आप VVIP लोगों के लिए कार्यक्रम आयोजित करके उन्हें ट्रेलर दिखाते हैं... आपने 24 जुलाई का वादा किया था और 6 घंटे पहले नई तारीख बताने के बजाए बाद की तारीख का बहाना लेकर आ जाते हैं...हम मूर्ख हैं क्या जो नई तारीख का इंतजार करें।'

एक अन्य ने लिखा, 'हमारी भावनाओं से मत खेलो।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT

कारण

इस वजह से ट्रेलर रिलीज न करने का लिया फैसला

'रामायण' का ट्रेलर अमेरिका के 'सैन डिएगो कॉमिक-कॉन' में रिलीज होना था, जिसका हिस्सा बनने रणबीर और यश पहुंचे।

हालांकि, निर्माता नमित मल्होत्रा ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि उन्होंने सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ साझेदारी की है, इसलिए ट्रेलर को विश्वस्तर पर बाद में रिलीज किया जाएगा।

बस फिर क्या बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों का दिल टूट गया और उन्होंने नाराजगी जतानी शुरू कर दी।

अब देखना होगा कि निर्माता ट्रेलर कब तक रिलीज करते हैं।

ADVERTISEMENT