LOADING...
क्या रणबीर कपूर की 'रामायण' का दुबई में होगा भव्य प्रीमियर?
'रामायण' का दुबई में हो सकता है प्रीमियर

क्या रणबीर कपूर की 'रामायण' का दुबई में होगा भव्य प्रीमियर?

Jun 26, 2026
12:19 pm

क्या है खबर?

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। कुछ महीने पहले निर्माताओं ने फिल्म से अभिनेता का लुक वीडियो साझा किया था, जिसमें 'श्रीराम' के किरदार में अभिनेता की खूब प्रशंसा हुई। हालिया खबरों के मुताबिक, निर्माता दुबई में फिल्म के प्रीमियर की योजना को फिर से आगे बढ़ा रहे हैं। दरअसल, पश्चिम एशिया में तनाव के कारण 'रामायण' के दुबई प्रीमियर की याेजना को स्थगित करना पड़ा था।

बातचीत

इस तारीख पर प्रीमियर कराने की बन रही योजना

मिड डे के मुताबिक, निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा ​​के बीच UAE में फिल्म का प्रीमियर कराने के लिए दोबारा बातचीत शुरू हो गई है। टीम इस भव्य आयोजन के लिए 28 अक्टूबर की तारीख पर विचार कर रही है, जिसे "डेजर्ट प्रीमियर" कहा जा रहा है। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो प्रीमियर में मुख्य कलाकार रणबीर, यश और साई पल्लवी शामिल हो सकते हैं। फिलहाल, दुबई में प्रीमियर के लिए जगह का चयन चल रहा है।

ऐलान

चुपचाप चल रहीं भव्य प्रीमियर की तैयारियां

सूत्र ने कहा, "अप्रैल में, इस विचार को रोक दिया गया था क्योंकि समय ठीक नहीं लग रहा था। अब जब स्थिति काफी हद तक सुधर गई है, तो टीम एक बार फिर 'रामायण' को दुबई ले जाने की संभावना तलाश रही है।" हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन भव्य प्रीमियर की तैयारियां चुपचाप चल रही हैं। बता दें, 'रामायण: पार्ट 1' दिवाली, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

Advertisement