'रामायण' ने भरी ऊंची उड़ान, गोल्डन ग्लोब की दौड़ में हुई शामिल; क्रिटिक्स चॉइस में भी जलवा
लेखन अंशिका शुक्ला
रणबीर कपूर और यश अभिनीत फिल्म 'रामायण' 2027 के गोल्डन ग्लोब पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ मोशन पिक्चर- ड्रामा कैटेगरी में नामांकन के लिए आधिकारिक तौर पर दौड़ में शामिल हो गई है।
बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल करने के बाद, अब यह फिल्म वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान बनाने की उम्मीद कर रही है।
'रामायण' को क्रिटिक्स चॉइस की टेक्निकल शॉर्टलिस्ट में मिली जगह
इस फिल्म ने 32वें क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स में 2 टेक्निकल शॉर्टलिस्ट में भी अपनी जगह पक्की की है।
यह शॉर्टलिस्ट सर्वश्रेष्ठ विजुअल इफेक्ट्स और सर्वश्रेष्ठ स्टंट डिजाइन कैटेगरी के लिए हैं, जो फिल्म के प्रभावशाली तकनीकी काम को उजागर करती हैं।
नितेश तिवारी ने इस फिल्म का निर्देशन किया है और उन्होंने श्रीधर राघवन के साथ मिलकर इसका सह-लेखन किया है। 'रामायण' में रणबीर और यश को केंद्रीय भूमिकाओं में दिखाया गया है।