Loading...
'रामायण' का चीन में बजेगा डंका, इस नाम से रिलीज होगी रणबीर कपूर की फिल्म
चीन के सिनेमाघरों में गूंजेगा 'जय श्री राम'

'रामायण' का चीन में बजेगा डंका, इस नाम से रिलीज होगी रणबीर कपूर की फिल्म

Aug 13, 2026
01:29 pm

क्या है खबर?

नितेश तिवारी की पौराणिक फिल्म 'रामायण: भाग 1' को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। जहां 'श्रीराम' के रूप में रणबीर कपूर को देखने के लिए दुनियाभर के दर्शक उतसाहित हैं, वहीं 'रामायण' रिलीज होने वाले देशों की सूची में चीन भी शामिल हो गया है। खबरों की मानें, तो सोनी पिक्चर्स ने चीन समेत सभी विदेशी बाजारों में एक साथ रिलीज करने का फैसला किया है। इसी के साथ-साथ 'रामायण' के चीनी शीर्षक का खुलासा भी हो गया है।

रिलीज

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस दिन दस्तक देगी 'रामायण'

वैरायटी इंडिया के मुताबिक, 'रामायण' का आधिकारिक चीनी संस्करण 'द लीजेंड ऑफ प्रिंस' होगा।

हिंदी ट्रेलर जारी करने के बाद, निर्माताओं ने अंग्रेजी संस्करण वाला ट्रेलर भी रिलीज किया था जिसमें फिल्म की आधिकारिक रिलीज तारीख 6 नवंबर थी।

रिपोर्ट के अनुसार, 'रामायण: भाग 1' की अंतरराष्ट्रीय रिलीज तारीख 6 नवंबर, 2026 तय की गई है, जबकि भारत में यह 2 दिन बाद, 8 नवंबर को रिलीज होगी।

फिलहाल, इसके ट्रेलर को लोगों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली हैं।

लक्ष्य

दुनियाभर की इतनी स्क्रीन पर दिखेगी 'श्रीराम' की गाथा

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, 'रामायण' अब तक की सबसे व्यापक रिलीज के लिए तैयार हो रही है। निर्माताओं का लक्ष्य इसे दुनियाभर में 59,000 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज करने का है।

अगर ऐसा हुआ, तो यह किसी भी भारतीय फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय रिलीज होगी।

फिल्म में रणबीर के अलावा, साई पल्लवी 'माता सीता' के रूप हैं। 'लक्ष्मण' के किरदार में रवि दुबे, 'रावण' के रूप में यश और सनी देओल 'हनुमान' बने हैं।

ADVERTISEMENT