Loading...
हॉलीवुड के सबसे बड़े मंच पर 'रामायण', 4,800 लोगों के विशाल हॉल में रिलीज होगा ट्रेलर
कॉमिक-कॉन में रिलीज होगा 'रामायण' का ट्रेलर

हॉलीवुड के सबसे बड़े मंच पर 'रामायण', 4,800 लोगों के विशाल हॉल में रिलीज होगा ट्रेलर

Jul 16, 2026
11:59 am

क्या है खबर?

ग्लोबल मंच पर भारतीय सिनेमा का डंका बजाने के लिए निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' पूरी तरह तैयार है। दुनिया के सबसे बड़े पॉप कल्चर कन्वेंशन 'सैन डिएगो कॉमिक-कॉन' में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कर इतिहास रचने की तैयारी की जा चुकी है। इस खास मौके पर मार्वल स्टूडियोज और हॉलीवुड के तमाम बड़े दिग्गजों के बीच फिल्म के 'राम' यानी रणबीर कपूर और 'रावण' का किरदार निभा रहे सुपरस्टार यश का जलवा देखने को मिलेगा।

धमाल

CBFC से 'U' सर्टिफिकेट मिलते ही 'रामायण' का बड़ा धमाका

'रामायण' के 4 मिनट 15 सेकंड लंबे ट्रेलर को सेंसर बोर्ड (CBFC) ने 'U' सर्टिफिकेट दे दिया है, जिससे फैंस का उत्साह चरम पर है।

अब इसके भव्य ट्रेलर लॉन्च इवेंट से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है।

फिल्म का ग्रैंड प्रीमियर दुनिया के सबसे बड़े पॉप कल्चर कन्वेंशन 'सैन डिएगो कॉमिक-कॉन' के विशाल 4,800 सीटर हॉल में होने जा रहा है। इस ग्लोबल मंच पर फिल्म और इसके सितारे इतिहास रचने के लिए पूरी तरह तैयार है।

तोहफा

24 जुलाई की सुबह भारतीय फैंस को मिलेगा बड़ा तोहफा

भारतीय समयानुसार ये इवेंट शुक्रवार, 24 जुलाई को सुबह 3:45 बजे से 4:45 बजे के बीच आयोजित होगा। सैन डिएगो कॉमिक-कॉन की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, इस इवेंट में निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी के साथ रणबीर कपूर (राम) और यश (रावण) भी शामिल होंगे।

वेबसाइट पर ये भी बताया गया है कि इस पैनल में दर्शकों को कभी न देखी गई फुटेज, एक्सक्लूसिव खुलासे, लाइव परफॉर्मेंस और स्पेशल तोहफे देखने को मिलेंगे।

ADVERTISEMENT

पहली झलक

'एवेंजर्स' के मंच पर 4,800 लोगों के सामने दिखेगी पहली झलक

इस खबर का एक और बड़ा आकर्षण ये है कि 'रामायण' का यह इवेंट सैन डिएगो कन्वेंशन सेंटर के दूसरे सबसे बड़े वेन्यू 'बॉलरूम 20' में होगा।

बिना खंभों वाले इस विशाल हॉल में करीब 4,800 लोग बैठ सकते हैं, वहीं अगले दिन 25 जुलाई को इसी कन्वेंशन के सबसे बड़े हॉल (हॉल H) में मार्वल स्टूडियोज के प्रमुख केविन फाइगी अपनी अगली फिल्मों का एलान करेंगे, जहां बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का ट्रेलर भी आ सकता है।

ADVERTISEMENT

हॉलीवुड फिल्में

कॉमिक-कॉन में हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों का मेला

23 जुलाई को मार्वल किरदारों के महान सह-निर्माता स्टेन ली पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'स्टेन ली: द फाइनल चैप्टर' का प्रीमियर होगा। उसी दिन हॉलीवुड की दिग्गज इंडी कंपनी 'A24' भी एडम विंगार्ड की साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म 'ऑनस्लॉट' के साथ कॉमिक-कॉन में एंट्री करेगी।

इस इवेंट में 'गॉडजिला' के निर्देशक एडम विंगार्ड और एड्रिया अर्जोना जैसे बड़े हॉलीवुड सितारे शामिल होंगे। यहा फिल्म की खास झलकियां दिखाई जाएंगी, जो इसके बाद सीधे सितंबर-अक्टूबर (पतझड़ के मौसम) में दुनिया के सामने आएंगी।

ADVERTISEMENT