Loading...
बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' की कमाई 1,700 करोड़ के पार, टूटा 'पुष्पा 2' का रिकाॅर्ड
'रामायण' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' की कमाई 1,700 करोड़ के पार, टूटा 'पुष्पा 2' का रिकाॅर्ड

Nov 24, 2026
09:56 am

क्या है खबर?

रणबीर कपूर की पौराणिक फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर बड़े-बड़े रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म की दैनिक कमाई कारोबारी दिनों में आकर भले गिरावट का मुंह देख रही हो, लेकिन दुनियाभर में इसने 1,700 करोड़ रुपये से अधिक कमाई कर डाली है। इस दमदार कारोबार के साथ, फिल्म ने अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आइए जानते हैं कि भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' ने अब तक कितना कारोबार कर लिया।

कलेक्शन

'रामायण' ने 19वें दिन किया सबसे कम कारोबार

सैकनिल्क के मुताबिक, 'रामायण' ने रिलीज के 19वें दिन (सोमवार) 12.70 करोड़ रुपये कमाए हैं।

सिनेमाघरों में 15,696 शो के लिए हुई यह अब तक की सबसे कम कमाई है, जबकि वीकेंड पर इसने 17वें दिन 27.65 करोड़ और 18वें दिन 35.60 करोड़ रुपये कमाए थे।

इसके बाद फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन 955.45 करोड़ रुपये और ग्रॉस कमाई 1,141.65 करोड़ रुपये हो गई है।

फिल्म अभी भी रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' (1,149 करोड़) से पीछे हैं।

फिल्म

दुनियाभर में कितनी हुई 'रामायण' की कमाई?

'रामायण' ने 17वें दिन दुनियाभर में 1,700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

विदेशों से हुई 563 करोड़ रुपये की कमाई के बाद फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन अब 1,704.65 करोड़ रुपये हो गया है। इस कलेक्शन के साथ यह 'पुष्पा 2' (1,622 करोड़ रुपये) को मात दे चुकी है।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' में साई पल्लवी, यश, लारा दत्ता, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह और अरुण गोविल समेत कई सितारे मौजूद हैं।

ADVERTISEMENT