Loading...
'रामायण': रणबीर-यश ने मिलकर तोड़ा 'KGF 2' का रिकॉर्ड, 1,600 करोड़ कमाने से इतनी दूर
'रामायण' ने 15वें दिन 'KGF 2' को चटा दी धूल

'रामायण': रणबीर-यश ने मिलकर तोड़ा 'KGF 2' का रिकॉर्ड, 1,600 करोड़ कमाने से इतनी दूर

Nov 20, 2026
09:35 am

क्या है खबर?

रणबीर कपूर और यश अभिनीत फिल्म 'रामायण' का बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन जारी है। कारोबारी दिनों पर भी दोहरे आंकड़ों के साथ कमाई करने का सिलसिला लगातार जारी है। दिलचस्प बात यह है कि 15वें दिन यश ने अपनी ही ब्लाॅकबस्टर फिल्म 'KGF 2' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन में फिल्म 1,600 करोड़ के क्लब में दाखिल होने से कुछ कदम दूर है। चलिए एक नजर डालते हैं 'रामायण' की ताजा हुई कमाई पर।

कमाई

'रामायण' के लिए कैसा रहा 15वां दिन?

सैकनिल्क के मुताबिक, 'रामायण' ने अपनी रिलीज के 15वें दिन 19.35 करोड़ रुपये कमाए हैं।

अगर पिछले कलेक्शन पर नजर डालें, तो 14वें दिन इसने 23.20 करोड़, 13वें दिन 28.60 करोड़ और 12वें दिन 32 करोड़ रुपये कमाए थे।

इससे साफ है कि फिल्म की दैनिक कमाई में गिरावट का दौर लगातार जारी है, लेकिन दोहरे आंकड़ों में कमाई करते हुए 'रामायण' हर दिन नए-नए रिकॉर्ड कायम कर रही है।

इसका कुल नेट कलेक्शन 863.75 करोड़ रुपये हो गया है।

फिल्म

'रामायण' ने यश की 'KGF 2' को दी पटखनी

'रामायण' ने यश अभिनीत 'KGF 2' का भारत में लाइफटाइम कलेक्शन (859.70 करोड़) पीछे छोड़ दिया है।

इसी के साथ यह भारत में सबसे ज्यादा कमाने वालीं शीर्ष 10 फिल्मों की सूची में चौथे पायदान पर आ पहुंची है। अब इसका सामना 'पुष्पा 2' (1,234 करोड़), 'धुरंधर 2' (1,149 करोड़) और 'बाहुबली 2' (1,030 करोड़) से होगा।

विदेशों में, इसने कुल 1,547.15 करोड़ रुपये का दमदार कलेक्शन कर लिया है। जल्द यह 1,600 करोड़ रुपये के क्लब में प्रवेश करेगी।

ADVERTISEMENT