'रामायण' के अभिनेता आदिनाथ कोठारे ने तोड़ी 15 साल की शादी, किया तलाक का ऐलान
क्या है खबर?
रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' में नजर आने वाले जाने-माने अभिनेता आदिनाथ कोठारे अचानक चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने अपनी पत्नी उर्मिला कोठारे से तलाक का ऐलान करके फैंस को चौंका दिया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक संयुक्त पोस्ट साझा किया और अपने बयान में बताया कि उन्होंने अपने 15 साल के वैवाहिक जीवन के बाद अलग होने का फैसला लिया है। हालांकि, वे अपनी बेटी जिजा की परवरिश साथ मिलकर करते रहेंगे।
पोस्ट
फैंस से निजता का सम्मान करने की मांग की
अभिनेता ने निजता की मांग करते हुए अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'हमारे दोस्तों, मीडिया और शुभचिंतकों को सूचित किया जाता है कि काफी सोच-समझने के बाद, उर्मिला कनेतकर और मैंने, आदिनाथ एम. कोठारे ने, आपसी सहमति और सौहार्दपूर्ण ढंग से साझेदार के रूप में अलग होने का फैसला लिया है। हालांकि हम अपनी बेटी जिजा का खुशी-खुशी और पूरी निष्ठा के साथ उसका सह-पालन-पोषण कर रहे हैं ताकि वह प्यार, सुरक्षा और सहयोग से परिपूर्ण होकर बड़ी हो सके।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
After years together, #AadinathKothare and #UrmillaKanetkar have announced their separation. In a heartfelt joint statement, the duo said they will continue to co-parent their daughter, Jizah, with love and have requested privacy during this time.#News #FilmfareMarathi pic.twitter.com/IVAzIAum0p
— Filmfare (@filmfare) July 16, 2026
आभार
प्यार और समझ के लिए जताया आभार
उन्होंने आगे लिखा, 'हम एक-दूसरे के प्रति और साथ बिताए वर्षों के प्रति गहरा सम्मान रखते हैं। मीडिया और जनता के अपार प्रेम और समर्थन के लिए हम आभारी हैं, और हम उम्मीद व प्रार्थना करते हैं कि जिंदगी के इस नए अध्याय में आप हमें अपना यही आशीर्वाद देते रहें।'
बयान साझा करने के बाद अभिनेता ने अपनी पोस्ट के कमेंट सेक्शन को बंद कर दिया है।
बता दें, 'रामायण' में आदिनाथ को 'भरत' के किरदार में देखा जाएगा।