'रामायण' के ट्रेलर को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, जानिए कितने मिनट होगा लंबा
क्या है खबर?
रणबीर कपूर की पौराणिक फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' को लेकर फैंस का उत्साह बढ़ता जा रहा है। यह न सिर्फ भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है, बल्कि इस साल की सबसे प्रतीक्षित फिल्म भी है। नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित और नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित, 'रामायण' की कुछ झलकियां पहले सामने आ चुकी हैं। अब फिल्म के ट्रेलर को लेकर बड़ा अपडेट आया है, जिसे केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने पास कर दिया है।
प्रमाणन प्रक्रिया
4 मिनट से ज्यादा लंबा होगा 'रामायण' का ट्रेलर
'रामायण' के ट्रेलर को सेंसर बोर्ड ने 'U' सर्टिफिकेट दिया है। ये 24 जुलाई, 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगा। इसकी लंबाई 4 मिनट 15 सेंकड है, जो आमतौर पर अन्य ट्रेलरों के मुकाबले ज्यादा है।
हालांकि, बोर्ड की वेबसाइट पर ट्रेलर के लिए 2 प्रविष्टियां दी गई हैं।
एक ट्रेलर 'रामायण 3D' है, जिसकी लंबाई 4 मिनट 15 सेकंड है। दूसरा 'थिएट्रिकल ट्रेलर- रामायण 3D' 4 मिनट का है।
देखना होगा कि डिजिटल रूप से कौन-सा ट्रेलर रिलीज होगा।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
🚨 BIG UPDATE: Two #Ramayana trailers have been certified by the CBFC. 🏹🔥
— Shiv Kumar (@Shivu112005) July 15, 2026
⚡ Theatrical – 4:00 Mts
⚡ Official – 4:15 Mts
Both received a U Certificate. ✅
24 July can't come soon enough. Peak cinema awaits! ❤️🔥#RamayanaTrailer #RanbirKapoor #Yash #SaiPallavi pic.twitter.com/zycDP7L9CQ
रिलीज
दिवाली में 'रामायण' लेकर आएंगे रणबीर
'रामायण' का पहला टीजर पिछले साल 3 जुलाई को जारी हुआ था। वहीं दूसरा टीजर इस साल हनुमान जयंती पर आया था, जिसमें रणबीर की 'श्रीराम' के किरदार में पहली झलक देखने को मिली थी।
अब फिल्म के ट्रेलर का हर किसी को इंतजार है, जो 24 जुलाई को आ रहा है। फिल्म दिवाली, 2026 पर रिलीज होगी।
इसमें साई पल्लवी, यश, सनी देओल, रवि दुबे और अरुण गोविल जैसे कलाकार भी शामिल हैं।