NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रामायण की 'सीता' के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, पर्दे पर उतारेंगी सरोजनी नायडू का किरदार
    अगली खबर
    रामायण की 'सीता' के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, पर्दे पर उतारेंगी सरोजनी नायडू का किरदार

    रामायण की 'सीता' के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, पर्दे पर उतारेंगी सरोजनी नायडू का किरदार

    लेखन भावना साहनी
    Apr 01, 2020
    05:59 pm

    क्या है खबर?

    रामानंद सागर की 'रामायण' के हर किरदार ने दर्शकों के दिलों में एक अलग छाप छोड़ी थी।

    इस सीरियल को 33 साल लंबा वक्त बीत चुका है, लेकिन आज भी इसके सभी कलाकारों को उसी अंदाज में याद किया जाता है।

    अब लॉकडाउन की स्थिति में एक बार फिर से 'रामायण' का प्रसारण शुरु किया गया है।

    इसी बीच अब खबर आई है कि 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है।

    बायोपिक

    दीपिका बनेंगी सरोजनी नायडू

    रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका को सरोजनी नायडू की बायोपिक का ऑफर मिला है।

    दीपिका ने इंडिया टुडे के साथ इंटरव्यू में कहा, "मुझे सरोजनी नायडू की बायोपिक का ऑफर दिया गया है। फिलहाल मैंने इसके लिए साइन नहीं किया है। फिल्म धीरज मिश्रा डायरेक्ट करेंगे। उन्होंने ही इसकी स्क्रिप्ट लिखी है। लॉकडाउन के बाद वह मुझे इसकी कहानी सुनाएंगे। अगर सब ठीक रहा तो मैं इस फिल्म में काम करने का विचार कर रही हूं।"

    खबर

    सरोजनी नायडू के बारे में कर चुकी हैं काफी रिसर्च

    फिल्म के बारे में सुनते ही दीपिका ने सरोजनी नायडू के बारे में रिसर्च करना शुरू कर दिया है।

    उन्होंने कहा, "मुझे जैसे ही इस फिल्म के बारे में बताया गया मैंने तभी से सरोजनी नायडू के बारे में पढ़ना शुरु कर दिया। हालांकि, मुझे इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं मिला। क्योंकि उनसे जुड़ी ज्यादा जानकारी इंटरनेट पर मौजूद नहीं है। जब मुझे यह रोल मिला तो मैं इससे जुड़ने के लिए बेहद उत्साहित हो गई हूं।"

    परिचय

    कौन थीं सरोजनी नायडू?

    1879 में हैदराबाद में जन्मी सरोजनी नायडू ने एक कवयित्री, स्वतंत्रता सेनानी और भारत की पहली महिला गर्वनर के रूप में अपनी पहचान बनाई।

    नायडू का नाम उन महिलाओं में शुमार किया जाता है जिन्होंने देश को आजादी दिलाने में कड़ा संघर्ष किया था।

    वे बचपन से ही वह पढ़ाई-लिखाई में अव्वल थीं। केवल 12 वर्ष की उम्र से ही उन्होंने अखबारों में कविताएं और आर्टिकल्स लिखने शुरु कर दिए थे।

    दीवानगी

    'रामायण' के दौरान दीपिका के लिए  फैंस की दीवानगी करती थी हैरान

    90 के दशक की 'रामायण' का दर्शकों के दिमाग पर ऐसा असर हुआ कि उन्होंने वाकई दीपिका को माता सीता मानना शुरु कर दिया था।

    उन्होंने खुद कपिल शर्मा के शो में खुलासा किया था कि जब भी फैंस उन्हें कहीं देखते थे तो सीधा उनके पैर छूने के लिए आ जाते थे।

    यहां तक कि लोग उनसे जब भी मिलते थे तो पूछते थे कि उनके दो बेटे लव और कुश कहां हैं।

    वर्क फ्रंट

    इन फिल्मों में भी नजर आएंगी दीपिका

    वैसे, इस फिल्म के अलावा दीपिका के पास कई अन्य प्रोजेक्टस की भी लाइनें लग गई हैं।

    उन्हें जल्द ही 'गालिब' और 'दीनदयाल एक युग पुरुष' जैसी फिल्मों में भी देखा देखा जाने वाला है। ये दोनों ही फिल्में धीरज मिश्रा ने ही लिखी है।

    बता दें कि दीपिका को पिछली बार 2019 में आई फिल्म 'बाला' में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने यामी गौतम की मां का किरदार निभाया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    टीवी शो
    मनोरंजन
    रामानंद सागर

    ताज़ा खबरें

    'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद शेयर बाजार में ड्रोन कंपनियों के शेयरों में 50 प्रतिशत की उछाल  शेयर बाजार समाचार
    टी-20 क्रिकेट में तीन बार एक पारी में बने 300+ रन, जानिए इन मुकाबलों की कहानी टी-20 क्रिकेट
    राम गोपाल वर्मा ने कियारा आडवाणी पर किया अश्लील कमेंट, लोग बोले- ये सठिया गए हैं राम गोपाल वर्मा
    कौन है डेढ़ करोड़ का इनामी नक्सली बसवा राजू, जिसे छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने मार गिराया? नक्सली

    बॉलीवुड समाचार

    कोरोना वायरस: खौफ में घर बैठे परेशान न हों, नेटफ्लिक्स पर देखें ये कॉमेडी फिल्में मनोरंजन
    क्या प्रेगनेंट हैं सोनम कपूर? इस वीडियो ने किया इशारा मनोरंजन
    रणबीर संग ब्रेकअप की खबरों पर इस तरह आलिया ने की सबकी बोलती बंद मनोरंजन
    घर बैठे दोस्तों की याद आ रही है? ये वेब सीरीज देंगी आपके दिल को राहत टीवी शो

    टीवी शो

    बिग बॉस 12 की विजेता दीपिका कक्कड़ को मिली एसिड अटैक की धमकी मनोरंजन
    अपनी लिप सर्जरी पर टीवी अभिनेत्री सारा खान हुई ट्रोल, दिया ये जवाब बॉलीवुड समाचार
    'द कपिल शर्मा' में हो सकती है 'डॉक्टर मशहूर गुलाटी' की वापसी बॉलीवुड समाचार
    सोनी टीवी के 'द कपिल शर्मा शो' में शामिल होने के लिए तैयार हैं संदीप आनंद कपिल शर्मा

    मनोरंजन

    रातों-रात स्टार बनी ये अभिनेत्रियां आज हो चुकी हैं इंडस्ट्री से गायब बॉलीवुड समाचार
    #BirthdaySpecial: जब कंगना को होने लगी थी नहाने से नफरत, जानिए अनसुना किस्सा बॉलीवुड समाचार
    एकता कपूर की 'नागिन' बनने के लिए तैयार थीं प्रियंका, कटरीना ने दिया था ये जवाब बॉलीवुड समाचार
    अमिताभ के साथ कॉमेडी का तड़का लगाएंगी कटरीना, इस फिल्म में साथ आएंगे नजर बॉलीवुड समाचार

    रामानंद सागर

    टीवी पर फिर देख पाएंगे 'रामायण', लॉकडाउन के कारण लिया गया फैसला दूरदर्शन
    पहले ऑडिशन में रिजेक्ट हो गए थे अरुण गोविल, फिर ऐसे बने दर्शकों के 'भगवान राम' दूरदर्शन
    'रामायण' पर कविता कौशिक ने किया विवादित ट्वीट, सोशल मीडिया यूजर्स बोले- गिरफ्तार करो इसे बॉलीवुड समाचार
    लॉकडाउन की वजह से फिर से लौटे 90 के दशक के ये सुपरहिट सीरियल्स शाहरुख खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025